पति ने अपनी बेटी को बीवी बताकर लाखों की जमीन अपने नाम करा ली

मेरठ। एक पति ने अपनी बेटी को बीवी बताकर वो काम करवा लिया, जो सिर्फ उसकी पत्नी कर सकती थी। इस काम में उस शख्स की बेटी ने भी साथ दिया। एक पति ने अपनी बेटी को बीवी बताकर करीब 50 लाख रुपए की जमीन अपने नाम करा ली है। जब ये बात पत्नी को पता चली तो उसके होश उड़ गए। उसने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल महाराष्ट्र निवासी महिला की शादी यूपी के मेरठ में हुई थी। जिसके कोई भाई नहीं था, वह दो बहनों ही हैं। जिन्हें पिता की विरासत में लाखों रुपए मिले, जिससे उन्होंने सौ गज का एक प्लॉट खरीद लिया। इस प्लाट को महिला ने अपने नाम करवाया था। जिसे उसका पति बेचना चाहता था। इस बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ तो पत्नी मायके चली गई थी।

इसके बाद पति ने बेटी को ही पत्नी बताकर उसका बैनामा अपने नाम करा लिया। जब वह वापस आई तो उसे पता चला कि उसके पति ने उस प्लॉट को अपने नाम पर करा लिया है। दस्तावेजों में बेटी को पत्नी दर्शा दिया, जिसमें फोटो भी बेटी के लगा दिये। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति सहित रजिस्ट्री कार्यालय के दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पिता की विरासत में लाखों रुपए मिले, जिससे उन्होंने सौ गज का एक प्लॉट खरीद लिया। इस प्लाट को महिला ने अपने नाम करवाया था। जिसे उसका पति बेचना चाहता था। इस बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ तो पत्नी मायके चली गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति सहित रजिस्ट्री कार्यालय के दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।