April 29, 2024

विवेक अग्निहोत्री बोले- सारी फिल्में मुझसे ही बनवाओगे, क्या दूसरा फिल्ममेकर नहीं है?
मुंबई। इस वक्त देश में मणिपुर वाली घटना की सबसे ज्यादा चर्चा है। एक ट्विटर यूजर ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री से कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो मणिपुर वाली घटना पर एक फिल्म बना कर दिखाएं। विवेक ने इसका जवाब भी दिया है। विवेक ने कहा कि सारी फिल्में क्या वहीं बना लेंगे। क्या कोई दूसरा फिल्ममेकर नहीं है कि जो इस घटना पर फिल्म बना सके। जाहिर है कि विवेक अग्निहोत्री अब कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड नाम से वेब सीरीज बना रहे हैं। सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक ट्वीट कर लिखा- भारत की न्यायपालिका कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर अंधी और मूक बनी रही। कश्मीरी हिंदुओं के संवैधानिक रूप से प्राप्त जीने के अधिकार को बचाए रखने में भी नाकाम रही। विवेक ने ट्वीट के जवाब में लिखा- मुझमें विश्वास दिखाने के लिए आपका बहुत शुक्रिया। पर सारी फिल्में मुझसे ही बनवाओगे क्या यार, तुम्हारी ‘टीम इंडिया’ में कोई ऐसा फिल्म मेकर नहीं है क्या जो इस पर फिल्म बना सके?