April 29, 2024

महिदपुर। समर्पित सामाजिक संस्था महिदपुर के द्वारा तहसील परिसर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर तहसील कार्यालय में जल मंदिर का शुभारम्भ किया गया। इसमें जल व्यवस्था नगरपालिका की रहेगी। इस अवसर पर तहसीलदार जितेन्द्र चैरसिया, डॉ भगवती प्रसाद जोशी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाहक विमल पाठक, प्रचारक बद्रीसिंह गुर्जर, जिला प्रचार प्रमुख सतपाल गांधी, अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष पीयूष राठी, नारायणसिंह डोडिया वकील सा., शा.प्रा.वि. भीमाखेड़ा के शिक्षक संजय शर्मा, समर्पित संस्था के अध्यक्ष प्रदीप समाधिया, दुर्गेश प्रजापत, मनोहर आंजना, केसरसिंह पटेल, तरुण चैहान, जीवनसिंह पंवार, दशरथ, मनीष कहार, निखिल समाधिया एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अवनीश पण्ड्या ने किया। आभार संस्था अध्यक्ष श्री समाधिया ने माना।