भाजपा स्थापना दिवस पर वरिष्ठजनों एवं लाडली बहनों का किया सम्मान

ब्यावरा । भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को अपना 44 वां स्थापना दिवस बूथ केंद्र पर बूथ के कार्यकतार्ओं के साथ मनाया। भारतीय जनता पार्टी मंडल ब्यावरा बूथ क्रमांक 64, 65 और 66 पर सामूहिक रूप से हाई सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया। इन केंद्रों पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित अमित शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राजू यादव, पार्षद विष्णु साहू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन सोनी ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं का गौरव पार्टी का ध्वज का भी पूजन किया गया।
इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिनकी मेहनत से आज भारतीय जनता पार्टी बड़े मुकाम पर पहुंची है उन सभी वरिष्ठ कार्यकतार्ओं को सम्मान माला पहना कर श्रीफल देकर पार्षद विष्णु साहू के द्वारा भी किया गया
और लाडली बहनों को भी माला पहना कर सम्मान श्रीमती कंचन सोनी श्रीमती लाड कुंवर केलवा और वरिष्ठ कार्यकतार्ओं को भी माला श्रीफल देकर आज 44 वें स्थापना दिवस के मौके पर उनको सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के साथ अपना सहयोग हमेशा बनाए रखें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित अमित शर्मा ने के द्वारा भी कार्यकतार्ओं को संबोधित किया गया कहा गया कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन छोटे-छोटे कार्यकतार्ओं की मेहनत और वरिष्ठ कार्यकर्ता के त्याग तपस्या के कारण आज हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं आज देश के अंदर कहीं राज्यों में हमारी सरकारें हैं हमारी सरकारों की योजनाओं से आम गरीबों को लाभ मिल रहा है 2023 और 2024 में भी भाजपा का साथ देकर भाजपा की सरकार बनाएं।

Author: Dainik Awantika