ऐसे को लोगों वोट न दे जो आतंकवाद का समर्थन करते है- डॉ. मोहन यादव

सुसनेर। राजगढ़ संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्यक्षी के मन के अंदर कितना जहर घुला हुआ है। उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पूरे देश के अंदर कोई ऐसा अन्य राजनेता नहीं जो इतना जहरीला भाषण देता है। कांग्रेस के उम्मीदवार ओसामा को जी लगाकर बोलते है, जैसे वो इनका ब्याजी हो। ऐसे लोगो को कभी वोट नही दे, जो आतंकवाद का समर्थन करते है। देश का नागरिकों देश भक्ति, भारत माता जी जय, बोलने वालो के साथ है। देश के गद्वारो के साथ कोई जाना पंसद नही करेगा।
उक्त बात रविवार को राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रोडमल नागर के समर्थन में सभा के लिए मिडिल स्कूल ग्राउंड सुसनेर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहीं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार की कछुए से तुलना करते होवें कहां कि कछुए की विशेषता होती है। कि सामान्य समय में चार पांव, गर्दन निकालकर अपने आप करतब दिखाते है जहां इनको खतरा लगता है वहां चार पांव व गर्दन अंदर कर लेते हैं कांग्रेस प्रत्याशी उसी प्रकार है। राजगढ़ संसदीय सीट पर जिनका चुनाव है जिनसे चुनाव है आपको दोनों तरफ निगाह घुमाना पडेगी, रखे और पलक को खोलकर देखना पडेगा। मुख्यमंत्री ने कहां कि गांधी परिवार की एक नेता मंगलसूत्र की बात कह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी से मंगलसूत्र का क्या लेना देना, ये लोग भूल गए है हम भगवान राम में विश्वास करते है। माता सीता के मंगलसूत्र के लिए हनुमान जी ने रावण की लंका जलाकर उसका नाश कर दिया था। जैसे हनुमान जी का पूरा जीवन भगवान राम को समर्पित कर दिया था। उसी तरह हनुमान भक्त नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन देश सेवा में लगा दिया है। भाजपा उम्मीदवार रोडमल नागर ने संबोधित करते होवें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को आगे ले जाने के लिए भाजपा को वोट दे। इस अवसर पर राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार,आगर जिला प्रभारी सोनू गेहलोत, जीरापुर विधायक हजारीलाल दांगी, पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, फूलचंद वेदिया,राणा विक्रम सिंह, मंडल प्रभारी मुकेश लोडा, कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह बरखेडी, विधानसभा बूथ प्रभारी मनोज हाडा, विस्तारक सुशील शिंदे, मोहन सिंह यादव, नलखेडा मंडल अध्यक्ष पवन वेदिया,सुसनेर मंडल अध्यक्ष सजन सिंह कलारिया,बडागांव मंडल अध्यक्ष जे.पी.जामलिया आदि मौजूद थे। संचालन डॉ.गजेद्र सिंह चंद्रावत ने किया।
ााजपा जिला अध्यक्ष ने की अगवानी
मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपेड पर भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर के नेतृत्व में लोकसभा संयोजक दीपेंद्र सिंह चौहान,विस्तारक दिनेश भार्गव,विधानसभा संयोजक प्रेम मस्ताना,विधानसभा प्रभारी करण सिंह यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी भेरूसिंह यादव,विधायक आगर मधु गेहलोत,पूर्व विधायक गोपाल परमार,मुरलीधर पाटीदार ने फूलमाला पहनाकर मुख्यमंत्री की अगवानी की।
चित्र- 28 सुसनेर 01,02,03 सुसनेर में आयोजित कार्यक्रम के
चित्र- 28 सुसनेर 04- हेलीपेड पर स्वागत करते होवें जिला अध्यक्ष एवं अन्य