April 29, 2024

इंगोरिया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल की बूथ क्रमांक 101 की बैठक ग्राम निंबोदा में गुरुवार को आयोजित की गई। देवनारायण मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। और भाजपा का गांव चलो घर घर चलो अभियान के साथ ही सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के विषय में चर्चा की गई। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष जुझार केवट, महामंत्री रवि दादरवाल, नितिन राठौड़, सरपंच दिलीप राजपुरोहित, मीडिया प्रभारी लखन केवट, ओंकार कुशवाहा, बद्रीलाल राव, राहुल चौधरी, जगदीश ठाकुर, श्याम चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, सत्यनारायण प्रजापत, रोशन ठाकुर, गोकुल चौधरी, कान्हा चौधरी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।Þ