उज्जैन/ शक्कर की कीमतों में एक महीने के भीतर 8 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कमजोर मानसून, अल नीनो के असर, महाराष्ट्र की चीनी मिलों से कम आपूर्ति, जमाखोरी और सट्टेबाजी को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। खुदरा बाजार में शक्कर 51 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इस सीजन में कमजोर मानसून के कारण महाराष्ट्र की प्रमुख चीनी मिलों से शक्कर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। आपूर्ति घटने के साथ ही बाजार में बड़े स्टॉकहोल्डर्स (जमाखोरों) की खरीद बढ़ गई है। इसका…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री वालों की मनमानी वसूली का धंधा पनपा प्रीमिक्स के नाम पर चाय रू.20 एवं काफी रू.25 की -आईआरसीटीसी के नियमों को ताक में रखकर यात्रियों से वसूली
उज्जैन। लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री वालों की मनमानी का धंधा धीरे-धीरे पनप रहा है। प्रिमिक्स के नाम पर यात्रियों से बेजा वसूली की जा रही है। चाय रू.20 एवं काफी रू.25 में बेची जा रही है,जबकि टी बेग वाली चाय की आईआरसीटीसी के नियमानुसार दर रू.10 प्रति नग ही है। इसे रेडी टी भी कहा जाता है।पिछले कुछ समय से लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री वालों की मनमानी का आलम बन गया है। अधिकांश पैंट्री में मनमानी वसूली के लिए नियमों को दर किनार कर दिया…
Read Moreलग्जरी फॉर्च्यूनर कार से 100 किलो डोडाचूरा बरामद; आरोपी फरार
लग्जरी कार से 100 किलो डोडाचूरा बरामद; आरोपी फरार मंदसौर। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत शामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार से 100 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सनेही मिश्रा और एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई को थाना…
Read Moreमहंत से मारपीट पर भड़का संत समाज, चक्काजाम कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
नीमच – मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद मे महंत के साथ की गई मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर संतम समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया । रविवार को महंत मौजनाथ के साथ हुई हिंसक मारपीट के बा पूरा जावद मे साधु समाज ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया । साधु-संतों पर हुए इस अत्याचार के खिलाफ देश-भर से संत समाज भड़क गया और जावद में इस वक्त तनाव की स्थिति बन गई । …
Read Moreतस्करों पर कार्रवाई करते हुए किया 120 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त:आरोपी गिरफ्तार
नीमच – प्रदेश के साथ नीमच जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत नीमच पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, एसडीओपी जावद हर्ष राठौड़ के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ प्रभारी मुरालाल भाभर के नेतृत्व में…
Read Moreशुरू होगा बारिश का तीसरा दौर:कहीं भारी कहीं कम होगी बारिश; बंधकयोग समाप्त होने से संभावना
भोपाल।मध्यप्रदेश में 20 जुलाई से वर्षा का तीसरा नक्षत्र पुष्य शुरू हो रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दौरान पूरे प्रदेश में एक जैसी बारिश नहीं होगी। कहीं तेज बारिश होगी तो कहीं सामान्य या कम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 18 जुलाई की रात चंद्रमा के कन्या राशि में प्रवेश के साथ लंबे समय से बना बंधक योग भी समाप्त हो गया है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार भारतीय ज्योतिष में वर्षा का आकलन आठ प्रमुख नक्षत्रों के आधार पर किया जाता है। इनमें पुष्य वर्षा का तीसरा नक्षत्र…
Read MoreMP में यूसीसी बिल को कैबिनेट की मंजूरी:विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी
भोपाल।मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड, यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रविवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यूसीसी विधेयक-2026 के ड्राफ्ट को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। विधानसभा का सत्र कल से शुरू हो रहा है।कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार विधेयक को विधानसभा में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। समानता भारतीय संस्कृति और मूल्यों का अभिन्न हिस्सा रही है।…
Read Moreअमेरिका से अनडॉक्युमेंटेड 18 हजार भारतीय डिपोर्ट होंगे: अपील,या वकील करने का मौका नहीं
न्यूयॉर्क।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डिपोर्टेशन का बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी कर ली है। अमेरिका में 18 हजार अनडॉक्युमेंटेड (बिना दस्तावेज) भारतीय निशाने पर आ गए हैं।इस बार भी ट्रम्प प्रशासन डिपोर्टेशन के लिए सैन्य विमानों के इस्तेमाल की तैयारी में है, जो उनकी सख्त इमिग्रेशन नीति की सबसे चर्चित तस्वीर बन चुका है।अनडॉक्युमेंटेड भारतीयों को न अपील, न दलील और न ही वकील करने का मौका मिलेगा। ट्रम्प की आईसीई (इमिग्रेशन कस्टम्स एंड एनफोर्समेंट) की टीमें लगातार छापे मार रही हैं। डिपोर्टेशन अभियान ने बिना दस्तावेज वाले भारतीयों…
Read Moreईरान बोला- अमेरिका का MQ-9 ड्रोन मार गिराया: US ने लगातार तेहरान पर बम बरसाए
तेल अवीव/तेहरान।ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने खुजेस्तान प्रांत के अहवाज में अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराया। ईरानी सरकारी मीडिया ने ड्रोन गिराने का वीडियो भी जारी किया है।IRGC के मुताबिक, उसने अपने नए डिफेंस सिस्टम से ड्रोन को निशाना बनाया। हालांकि अमेरिका ने अब तक न तो ड्रोन गिराए जाने के दावे की पुष्टि की है और न ही जारी वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।MQ-9 रीपर अमेरिकी सेना का अत्याधुनिक मानव रहित ड्रोन है, जिसका इस्तेमाल…
Read Moreतेज रफ्तार कार गुमटी में घुसी:रिवर्स लेते बाइकों को मारी टक्कर, पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी
इंदौर। लसूडिया क्षेत्र में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार चाय की गुमटी में घुस गई। हादसे के बाद ड्राइवर ने कार रिवर्स लेने की कोशिश में दो बाइक को भी टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कार लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ड्राइवर की तलाश कर रही है।घटना स्कीम नंबर-78 स्थित टेलीपरफॉर्मेंस के बाहर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अर्टिगा कार तेज रफ्तार में आई और संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे लगी चाय की…
Read More