गांजा फसल पर पुलिस का प्रहार:खेत से जब्त किए 176 पौधे, एक गिरफ्तार

खरगोन। परंपरागत कपास फसल के बीच चोरी छिपे हो रही अवैध गांजा खेती का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बेडिय़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक खेत से कपास फसल के बीच लगाए गए 176 गांजे के हरे पौधे जब्त किए है। इन पौधें का वजन 35 किलो 900 ग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 88 हजार रुपये आंकी है। इस मामले में अवैध खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस…

Read More

ग्राम स्वराज यात्रा में सरपंचों ने भरी अधिकारों की हुंकार: 30 को भोपाल में करेंगे प्रदर्शन

खरगोन। राष्ट्रीय सरपंच संघ द्वारा समूचे प्रदेश में निकाली जा रही ग्राम स्वराज अधिकार बचाओ यात्रा रविवार को शहर पहुंची। दामखेड़ा मंदिर परिसर में जिले के सरपंचों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर ने यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम स्वराज अधिकार में सरपंचों को अधिकार के मुताबिक अधिकार नहीं दिए जाते जबकि कहां कुछ और जाता है। सरपंचों को  उनके अधिकार दिलाने और ग्राम स्वराज को मजबूत करने के लिए यह यात्रा दतिया जिले से शुरु की…

Read More

जमीन विवाद मे  मारपीट कर हाथ तोड़ने वाले 5 आरोपी को 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास

नीमच।  न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रँखला न्यायालय, रामपुरा, जिला-नीमच द्वारा जमीन विवाद के कारण कुल्हाड़ी, लकड़ी एवं लातघूंसों से मारपीट कर आहत गोपाल का हाथ तोड़ने वाले एक महिला सहित कुल 05 आरोपीगण (1) रामनारायण पिता नानालाल गुर्जर, उम्र-67 वर्ष, (2) दशरथ पिता देवराम गुर्जर, उम्र-31 वर्ष, (3) लालाराम पिता देवराम गुर्जर, उम्र-33 वर्ष, (4) दयाराम उर्फ देवराम पिता नानालाल गुर्जर, उम्र-62 वर्ष एवं (5) केशरबाई पति गंगाराम गुर्जर, उम्र-65 वर्ष, सभी निवासीगण-ग्राम भगोरी, थाना रामपुरा, जिला-नीमच को धारा 325/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 02-02 वर्ष के सश्रम…

Read More

दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद: मामला दर्ज

मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी में मनासा रोड स्थित माधव बीज भंडार के पास एक साड़ी की दुकान के बाहर से तीन अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल चुरा ली। यह पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बदमाशों ने महज एक मिनट के भीतर वारदात को अंजाम दिया और बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना सरवानिया निवासी पवन पोरवाल के साथ सुबह तड़के लगभग 4.42 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों में से दो नीचे उतरते हैं और…

Read More

मकान के निचले हिस्से में लगी आग: ऊपर सो रहे थे 5 लोग; पुलिस ने सुरक्षित निकाला

उज्जैन।नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की वसंत विहार कॉलोनी में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच हुई। आग मकान के निचले हिस्से में लगी, जबकि परिवार के पांच सदस्य ऊपर की मंजिलों पर सो रहे थे।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग तेजी से फैलने के कारण मकान में रखा ज्यादातर घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग…

Read More

झगड़े के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी:बाहर जाने को लेकर हुआ था विवाद

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र की तिरुपति कॉलोनी में मंगलवार सुबह 22 साल की नवविवाहिता शिवानी मालवीय का शव घर में फंदे पर लटका मिला। फांसी लगाने से पहले शिवानी का अपने पति से बाहर जाने को लेकर झगड़ा हुआ था।पुलिस के मुताबिक शिवानी मालवीय ने प्रेम विवाह किया था और पति के साथ रह रही थी। पति ने बताया कि अर्टिगा कार लेकर बाहर जाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद शिवानी कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद वह…

Read More

पार्षद पर टिप्पणी पर विजयवर्गीय ने जताया खेद:बोले- कांग्रेस ने गलत तरीके से पेश किया बयान

इंदौर। महिला पार्षद संध्या यादव पर टिप्पणी मामले में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बैकफुट पर आ गए हैं। मंगलवार को उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणी पर खेद प्रकट किया है। साथ ही कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस ने बयान को गलत तरीके से पेश किया है। विजयवर्गीय ने रविवार को विधानसभा क्रमांक-एक के वार्ड-6 में 7 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद संध्या पर टिप्पणी की थी। उन्होंने पार्षद के काम की तारीफ करते हुए…

Read More

बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने से किसान की मौत: ट्रैक्टर चालक फरार

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में चमेली देवी कॉलेज के पास सोमवार देर रात बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने से 28 वर्षीय किसान की मौत हो गई। सुमित अपनी पत्नी और डेढ़ माह की बेटी से ससुराल में मिलकर बाइक से गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ससुराल से गांव लौटते समय हुआ हादसा-तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दतोड़ा निवासी सुमित (28) पुत्र मुकेश राजपूत के रूप में हुई…

Read More

सुप्रीम कोर्ट बोला-धार्मिक वजह से वंदेमातरम न गाना अपराध नहीं: कानून पर केंद्र से जवाब मांगा

नई दिल्ली।वंदे मातरम गीत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा, ‘धार्मिक कारणों से राष्ट्रगीत न गाने वाले व्यक्ति को आपराधिक कार्रवाई का सामना नहीं करना चाहिए।’ कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मामले में जवाब मांगा।कोर्ट ने यह जांचने पर सहमति दी कि वंदे मातरम न गाने को दंडनीय अपराध बनाया जा सकता है या नहीं। कोर्ट ने यह तय करने से इनकार किया कि राष्ट्रगीत केवल दो अंतरों तक सीमित रहेगा या छह अंतरों तक होगा।                  …

Read More

अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में आग लगने से3 नवजातों की मौत:AC फटने की आशंका

हैदराबाद।तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के सरकारी RIMS अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में सोमवार रात करीब 11:50 बजे आग लग गई। हादसे में अब तक 3 नवजातों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर है।अधिकारियों के मुताबिक, यूनिट में 27 नवजातों का इलाज चल रहा था। हादसे के बाद 24 बच्चों का अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में इलाज जारी है। शुरुआती जानकारी में AC में खराबी के बाद धमाके की आशंका जताई गई है। हालांकि सही वजह जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।मीडिया रिपोर्ट्स के…

Read More