सारंगपुर।5 डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी इस महीने में दूसरी बार हड़ताल पर जा रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (एफबीयू) के आह्वान पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। इससे पहले 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार होने के कारण लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक 1 अक्टूबर को खुलेंगे, जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी। जानकारी के अनुसार 5 डे वर्कंिग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी देशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं।…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
बिना जांचे-परखे वाहनों के बदले मालिक ऑटो अप्रूव मोड पर सवाल.. प्रदेश में 5 दिन में 7 हजार + वाहन ट्रांसफर की
इंदौर। सरकार की ऑटो अप्रूव व्यवस्था लागू करने न का उद्देश्य आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए फेसलेस सेवा उपलब्ध कराना और वाहन मालिकों को आरटीओ के चक्कर से बचाना है। इसके तहत – मैनुअल अप्रूवल कम कर व वाहन ट्रांसफर की प्रक्रिया तेज करने की व्यवस्था की गई है,लेकिन विभिन्न जगाहें से सामने आए मामलों में फीस, दस्तावेज, टैक्स और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही मालिकाना हक बदलने की स्थिति सामने आई है। ऑटो अप्रूप मोड में गड़बड़ी की बात कही जा रही है, जिससे बिना जांच-परख और…
Read Moreआज 12-12 घंटे की होगी दिन-रात की अवधि -शंकु यंत्र पर देखी जा सकेगी खगोलीय घटना
उज्जैन। पृथ्वी के सूर्य के चारों परिक्रमण के कारण आज दिन-रात की अवधि 12-12 घंटे की रहेगी। दिन-रात के बराबर होने की खगोलीय घटना को शासकीय जीवाजी वेधशाला पर शुंक यंत्र के माध्यम से देखा जा सकेगा। सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत होगा। जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि 23 सितंबर को सूर्य सायन तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य की क्रांति 0 अंश 06 कला दक्षिण तथा स्थिति सायन तुला राशि में 0 अंश 15 कला 40 विकला होगी। गुरूवार 24 सितंबर से…
Read Moreपति ने वेंटिलेशन से देखा तो फंदे पर लटकी थी पत्नी -घट्टिया में बुजुर्ग और युवक ने भी लगाई फांसी
उज्जैन। फांसी लगाकर आत्महत्या करने के तीन मामले मंगलवार को सामने आये। एक मामले में पति ने दरवाजा नहीं खोलने पर वेंटिलेशन से देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। बुजुर्ग घर से दूर खेत में आम के पेड़ पर लटका था। वहीं युवक ने घर में फांसी लगाई थी जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पहला मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र के तिरूपतिधाम कालोनी से सामने आया। रात 2 बजे के लगभग शिवानी मालवीय 22 साल को पति हीरालाल मालवीय चरक अस्पताल लेकर पहुंचा था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची…
Read Moreरात 2 बजे अलखनंदा नगर में पुलिस का रेस्क्यू आग के बीच मकान में फंसे थे परिवार के सदस्य
उज्जैन। अलखनंदा नगर में सोमवार-मंगलवार एक मकान में रात डेढ़ बजे आग लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिवार के पांच सदस्य ऊपरी मंजिल पर फंसे थे। रात 2 बजे रेस्क्यू शुरू किया और कुछ देर की मशक्कत के बाद सभी का सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि अलखनंदा नगर में रहने वाले मोघिया परिवार के 2 मंजिला मकान में रात डेढ़ बजे आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। आग नीचे लगी थी, पहली…
Read Moreफिर बोमा की तैयारी शुरू,अधिकतम नीलगाय पकडी जाएंगी अबकी बार शाजापुर से 2 हजार काला हिरण पकडे जाने का लक्ष्य -एक्सपर्टस के साथ उज्जैन में भी चलेगा अभियान,हेलीकाप्टर का उपयोग होगा
उज्जैन। दक्षिण अफ्रीका की बोमा पद्धति से शाजापुर जिले में पिछले वर्ष में 846 कृष्णमृग एवं 67 नीलगाय को पकड कर उनका सफल स्थानांतरण किया गया था। इसकी अपेक्षा उज्जैन में इस वर्ष इस पद्धति का उपयोग मेन्यूअल किया गया और असफलता हाथ लगी थी मात्र 4 नीलगाय पकडी जा सकी थी। वन विभाग एक बार फिर से खेतों के लिए नुकसानदेह साबित हो रहे इन वन्यजीवों को पकडने के लिए बोमा पद्धति का उपयोग करने जा रहा है। इसमें शाजापुर से 2 हजार कृष्णमृग और अधिकतम नीलगाय पकडने का लक्ष्य…
Read Moreरतलाम में कुत्ते का डंडे से सिर, दोनों आंखें फोड़ी, आरोपी पर पशु क्रुरता का प्रकरण दर्ज
उज्जैन। रतलाम शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत डीजल शेड रोड पर पशु क्रूरता और इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अशरफ नामक व्यक्ति ने एक कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं। इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मामला पुलिस के सामने पहुंचा और आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। घटना सोमवार (21 सितंबर 2026) शाम करीब 4:00 बजे की है। डीजल शेड रोड, पानी की टंकी के पास रहने…
Read Moreरतलाम में कुत्ते का डंडे से सिर, दोनों आंखें फोड़ी, आरोपी पर पशु क्रुरता का प्रकरण दर्ज
उज्जैन। रतलाम शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत डीजल शेड रोड पर पशु क्रूरता और इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अशरफ नामक व्यक्ति ने एक कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं। इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मामला पुलिस के सामने पहुंचा और आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।घटना सोमवार (21 सितंबर 2026) शाम करीब 4:00 बजे की है। डीजल शेड रोड, पानी की टंकी के पास रहने वाले संजू…
Read Moreलापता युवक का कुएं में तैरता मिला शव: हाइवे के कुएं में मिला शव, गुमशुदगी के बाद पुलिस कर रही थी तलाश
सारंगपुर।करीब दो सप्ताह से लापता 29 वर्षीय युवक कमल मालवीय का शव मंगलवार को नेशनल हाईवे के समीप एक कुएं में तैरता मिला। कुएं में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया, जहां उन्होंने शव की पहचान कमल मालवीय के रूप में की। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट…
Read Moreगांजा फसल पर पुलिस का प्रहार:खेत से जब्त किए 176 पौधे, एक गिरफ्तार
खरगोन। परंपरागत कपास फसल के बीच चोरी छिपे हो रही अवैध गांजा खेती का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बेडिय़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक खेत से कपास फसल के बीच लगाए गए 176 गांजे के हरे पौधे जब्त किए है। इन पौधें का वजन 35 किलो 900 ग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 88 हजार रुपये आंकी है। इस मामले में अवैध खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस…
Read More