12 पीडि़तों को मिली 2,27,155 रुपए की ऑनलाईन खातों उड़ाई राशि, सायबर पोर्टल से मिली मदद

 खरगोन जिले में शासन स्तर पर चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के बावजूद ऑनलाईन ठगी के मामले थमते नजर नही आ रहे है। कई लोग अज्ञानता के चलते तो कई लोग कैशबेक या रिफंड के लालच में अपनी मेहनत की कमाई ऑनलाईन ठगो के झांसे में आकर गवां रहे है। हाल ही में 12 लोग जालसाजी के शिकार हो गए, हालांकि समय रहते सायबर पुलिस को शिकायत मिलने के चलते इन पीडि़तों को 2 लाख 27 हजार 155 रुपए की राशि वापस मिल सकी है।सायबर पुलिस के अनुसार   साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर पीडि़त द्वारा यदि गोल्डन ऑवर्स में पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जाती है, तो संबंधित बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं के समन्वय से ठगी गई राशि को होल्ड कराने की कार्रवाई की जा सकती है। पिछले 1 माह की अवधि में खरगोन साइबर सेल द्वारा पोर्टल पर प्राप्त रीक्वेस्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडि़त शिकायतकर्ताओं को राशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर अपनी निजी जानकारी व बैंक संबंधी जानकारी शेयर न करें। अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक न करें। कैशबैक, रिफन्ड आफर आदि से बचे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाली एपीके फाइल को डाउनलोड न करें।  सायबर फ्रॉड हो जाने की स्थिति में हेल्पलाइन नं. 1930 या पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज करें।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment