पोस्टल असिस्टेंट की हत्या के आरोपी पति की लाश मिली:रेलवे ट्रैक पर मिला शरीर, सिर गायब

इंदौर। पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के फरार आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव मिला है। गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक पर मिले शव का सिर धड़ से गायब है। पैंट की जेब से अखिलेश के दस्तावेज बरामद हुए।पुलिस ने कहा है कि परिजन से पहचान कराने के बाद ही आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। इंदौर पुलिस समेत अखिलेश के परिजन गंजबासौदा के लिए निकल गए हैं।शहर थाना टीआई संजय वेदिया ने कहा- गंजबासौदा और पवई के बीच रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 925 पर एक शव पड़े होने की सूचना…

Read More

जम्मू में बादल फटे, 11 लोगों की मौत: उत्तराखंड में भी लैंडस्लाइड से नुकसान

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में शनिवार रात बादल फट गए। बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। पुंछ के सुरनकोट में लैंडस्लाइड से एक मकान मलबे में दब गया। उस वक्त घर में 8 लोग थे। इनमें 2 साल के बच्चे समेत 5 लोगों के शव बरामद किए गए।किश्तवाड़ के सुर्नू इलाके में बादल फटने से लोगों के घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा। राजौरी में भी भारी बारिश के बाद धारहाल नदी का जलस्तर बढ़ गया। करीब 200 से 250 गाड़ियां बह गईं।उत्तराखंड…

Read More

अस्पताल से शिफ्ट करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका;-वांगचुक- 20 जुलाई को दूसरा आंदोलन-

नई दिल्ली।दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की पत्नी ने उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग की है। पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। आंगमो का कहना है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। इस मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। अस्पताल में भी वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है।                              …

Read More

क्रेडिट कार्ड पर आफर का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ठगे 60 हजार

उज्जैन। शिवाजी पार्क में कालोनी में रहने वाले 68 वर्षीय सत्येन्द्र पिता विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। 12 जुलाई को उन्होने फेसबुक पर विज्ञापन देखा, जिसमें सेवानिवृत्त बैंककर्मियों को क्रेडिट कार्ड पर विशेष आॅफर की बात लिखी गई थी।उन्होने विज्ञापन पर क्लिक किया, कुछ देर बाद आईसीआईसीआई बैंक से उनके पास कॉल आ गया। बताया गया कि क्रेडिट कार्ड पर विशेष आॅफर है और लिमिट बढ़ाई जा रही है। सत्येन्द्र श्रीवास्तव बातों में आ गये, कॉल धारक ने लिंक भेज फोटो के साथ के्रडिट कार्ड नम्बर मांग…

Read More

नीलगंगा के चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर: पैर में लगी गोली

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में उज्जैन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार मुख्य आरोपी नरेश पासी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।इस मामले में पुलिस ने अब तक एक महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।                          पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य फरार…

Read More

गोरकर परिवार पर पासियों ने किया हमला, घटना में एक की मौत नीलगंगा चौराहा पर रात 11 बजे चली ताबातोड़ गोलियां

– उज्जैन। नीलगंगा चौराहा पर रात 11 बजे गोलियां चलने पर दहशत फैल गई। दो पक्षों के बीच विवाद में तीन से चार लोग घायल हुये, जिन्हे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की मौत होना सामने आया। घटनाक्रम के बाद एसपी मौके पर पहुंचे। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। एएसपी गुरूप्रसाद पाराशर ने बताया कि नीलगंगा चौराहा पर गोरकर परिवार और पासियों के बीच विवाद होने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में 3 से चार लोगों के घायल होने की बात…

Read More

पारिवारिक प्रकरण में जीजा-साले के बीच चले लात-घूंसे

उज्जैन। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने पति खिलाफ कोर्ट में प्रकरण दायर कर दिया। उसी बात को लेकर जीजा-साले के बीच लात-घंूसे चल गये और चाकू खुल गया। विवाद का वीडियो पुलिस को मिला है। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। सुदामा नगर में रहने वाले दुर्गेश पिता बलराम सूर्यवंशी की बहन का विवाह पंवासा क्षेत्र के ग्राम जम्बुरा में रहने वाले कमल पिता विक्रमलाल से हुआ था। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद होने पर दुर्गेश की बहन मायके आ गई…

Read More

लाखों के मोबाइल चोरी करने वालों की महाराष्ट्र में तलाश

उज्जैन। कार से शहर में आकर 2 दुकानों से लाखों के मोबाइल चोरी करने वालों की तलाश में पुलिस की टीम महाराष्ट्र पहुंची है। बदमाशों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार ट्रेस किया जा रहा है। माधवनगर थाना क्षेत्र में 10-11 जुलाई की रात फ्रीगंज क्षेत्र में बदमाशों ने हाई च्वाइस और एसएस मोबाइल शॉप का शटर उचाकर लाखों के मोबाइल चोरी कर लिये थे। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों में 4 बदमाश दिखाये दिये थे, जो कार से आये थे, पुलिस ने कार को ट्रेस करने का…

Read More

झूठी निकली युवक की एसिड से जलाने की कहानी -पत्नी से विवाद के बाद खुद ने डाला था गर्म पानी

उज्जैन। शनिवार सुबह महाकाल थाना पहुंचा युवक बोला कि रात में उसे एसिड डालकर जला दिया है। एक महिला और कुछ युवकों ने उससे 30 हजार रूपये छीने है। पुलिस ने जांच शुरू की, कुछ देर में पूरा मामला झूठा साबित हो गया। महिला उसकी पत्नी थी, जिससे उसका विवाद चल रहा है। युवक गर्म पानी झुलसा था। जिसके मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराये गये है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सुबह योगीपुरा में रहने वाला सतीश पिता धनीराम 32 साल थाने आया था और बोला कि उसे…

Read More

काम दिलाने के बहाने नाबालिग से अनैतिक कृत्य -चंद घंटों में पकड़ाये आरोपी का भेजा गया जेल

उज्जैन। काम दिलाने के बहाने नाबालिग के साथ अनैतिक कृत्य करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग के लापता होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की थी, आरोपी नाबालिग को छोड़कर भाग निकला था। जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। नागझिरी थाना एसआई पूजा सोलंकी ने बताया कि रतलाम की रहने वाली नाबालिग थाना क्षेत्र में चौकीदारी करने वाले मामा के यहां रह रही थी। 16 जून को नाबालिग लापता हो गई। परिजनों ने उसके नहीं मिलने पर तलाश शुरू…

Read More