सड़क दुर्घटना में घायल 2 महिलाओं की मौत:मर्ग कायम

उज्जैन। रतलाम के आलोट में रहने वाली रूकसार बी पति समीर खान को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर परिजन उज्जैन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहीं आगर मालवा के ग्राम सेवाखेड़ी में रहने वाली प्रेमबाई पति नेपालसिंह कबीरखेड़ा बड़ौद में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी। उसे भी उपचार के लिये उज्जैन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों की रविवार को मौत हो गई। मामले में नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद दोनों के पोस्टमार्टम कराये है। पुलिस का कहना था रूकसार बी के मामले में मर्ग डायरी आलोट और प्रेमबाई के मामले की जांच आगर मालवा पुलिस को सौंपी जायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment