नीमच,। जिले के जावद थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में गुरुवार शाम एक 37 वर्षीय युवक की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जावद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया। यहां उपचार के दौरान तबियत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे शहर के मैसी शौरूम चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार जावद के बोहरा गली निवासी मुफद्दल पिता ताहिर अली उम्र 37 वर्ष की गुरुवार शाम करीब 6 बजे घर पर अचानक तबियत बिगड़ी थी। परिजन तत्काल उसे जावद के चिकित्सालय लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। कुछ देर बाद तबियत और बिगड़ने पर परिजन उसे निजी चिकित्सालय लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बाद शुक्रवार सुबह जावद पुलिस ने जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया हैं l
युवक की संदिग्ध हालत में मौत:मर्ग कायम