पति और ससुर ने दहेज में मांगे थे 3 लाख और गाड़ी -नविवाहिता की मौत के मामले में दोनों गिरफ्तार

उज्जैन। शादी के बाद देहज में पति और ससुर 3 लाख रूपये नगद और फोर व्हीलर गाड़ी मांग रहे थे। प्रताड़ित होकर नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मायके पक्ष के बयान और जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
महिदपुररोड थाना क्षेत्र के ग्राम बावलिया में रहने वाली रानू कुंवर ने 45 दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। थाना प्रभारी रामसिंह भाबोर ने बताया कि इस दौरान सामने आया कि मृतिका की शादी को 9 माह हुये थे। वह रतलाम की रहने वाली थी, शादी के बाद उससे ससुराल वाले मायके से 3 लाख रूपये और फोर व्हीलर गाड़ी लाने की मांग कर रहे थे। पति राजपालसिंह और ससुर टीकमसिंह सिसौदिया उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। मायके पक्ष से बयान दर्ज करने पर भी पता चला कि रानू से दहेज की मांग लगातार की जा रही थी। जिसके चलते उसने मौत को गले लगाया है। थाना प्रभारी के अनुसार जांच और बयान में सामने आये तथ्यों के आधार पर पति, ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिये प्रेरित करने और दहेज के लिये प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर राजपालसिंह और टीकमसिंह सिसौदिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment