आलोट में पदस्थ महिला पटवारी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, गुमशुदगी दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस

रतलाम,। रतलाम जिले के आलोट तहसील में पदस्थ एक 30 वर्षीय महिला पटवारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। स्वजनों की शिकायत पर आलोट थाना पुलिस ने मंगलवार को गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुट गई हैं।​जानकारी के अनुसार, बड़वानी की रहने वाली महिला पटवारी दीपिका झीरले आलोट के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रहती हैं। सोमवार शाम को वे स्थानीय स्तर पर एक प्रशासनिक बैठक में शामिल हुई थीं, जिसके बाद अपने निवास पर पहुंचीं। देर रात…

Read More

किन्नररूप धरकर महिलाओं से धोखाधड़ी लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश4 आरोपी एवं 1 बाल अपचारी गिरफ्तार,

ब्यावरा-राजगढ़।राजगढ़ जिले में महिलाओं के साथ धोखाधड़ी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना कुरावर एवं थाना नरसिंहगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए किन्नर का वेश धारण कर महिलाओं को धार्मिक एवं चमत्कारी शक्तियों का झांसा देकर उनके सोने-चांदी के आभूषण ठगने एवं लूट करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है।गिरोह के 04 आरोपियों एवं 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शत-प्रतिशत माल एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। फरियादिया नर्मदा बाई निवासी कुरावर ने रिपोर्ट दर्ज…

Read More

3 वर्ष से फरार दस हजार का ईनामी चोरी का आरोपी घेराबंदी कर पकड़ा

इंगोरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम चिकली में ओमप्रकाश सेठी निवासी इंगोरिया की कपड़े की दुकान से चोरी एवं नकबजनी के एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। चोरी की वारदात 3 वर्ष पहले की है 3 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी फरार था उस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह और एस डी ओ पी महेंद्र परमार के निर्देशन में…

Read More

सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी करने वाले पारदी गैंग के s शातिर गिरफ्तार, 9 मोबाइल और बाइक बरामद

खरगोन। खरगोन जिले की सनावद पुलिस ने साप्ताहिक सब्जी मंडी में भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब से मोबाइल चोरी करने वाले पारदी गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 9 महंगे मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 4.55 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को चांदनीपुरा निवासी तोशिफ ने थाना सनावद में शिकायत दर्ज कराई थी कि सब्जी मंडी में खरीदारी के दौरान…

Read More

लापरवाही  से वाहन चलाकर मृत्यु कारित करने वाले वाहन चालक को 02 वर्ष की सजा

नीमच। , न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, जिला नीमच के द्वारा अपने निर्णय में लापरवाहीपूर्वक टैंकर चलाकर मोटरसायकल को टक्कर मारकर मोटरसायकल सवार महिला की मृत्यु कारित करने एवं अन्य को घोर उपहति व उपहति कारित करने वाले आरोपी गणेशलाल पिता मिश्रीलाल रायका, उम्र-40 वर्ष, निवासी-ग्राम पालडी, तहसील-आसीन्द, जिला भीलवाडा (राजस्थान) को धारा 304ए भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 02 वर्ष के सश्रम कारावास व 5000रू. अर्थदण्ड, धारा 338 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000रू. अर्थदण्ड एवं धारा 279 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के…

Read More

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी  के मकान में दिनदहाड़े लाखो की चोरी,  प्रकरण दर्ज

तराना।तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बघेरा में दिनदहाड़े सुने मकान में लाखों की चोरी हो गई है।घटना रविवार की है।फरियादी धर्मेंद्र पिता शिवनारायण सोलंकी ने तराना थाने में एफआईआर दर्ज कराई। करीब 8 सदस्यों का परिवार है।फरियादी ने बताया कि रविवार करीब 11 बजे सभी ग्राम बिसनखेड़ा में मेरी  बहन के घर मांगलिग  कार्यक्रम में गए थे।घर पर कोई नही था।कमरे में ताले लगे हुए थे।शाम 5:30 बजे वापस आए तो हाल के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।घर के दरवाजे का पटिया टूटा होकर  छेट था।कमरो में…

Read More

खेत की मेढ़ को लेकर विवाद, फावड़े-दराते से दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों पर मामला  दर्ज

बड़नगर। तहसील के ग्राम अमला में सोमवार दोपहर दो पक्षों में खेत की मेढ़ पर खंभे लगाने को लेकर विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने बताया कि  ग्राम अमला में  भैरूलाल निनामा एवं शंकरलाल यादव के खेत है। सोमवार दोपहर  भैरूलाल भील अपनी पत्नी तेजुबाई और बहू रेखाबाई के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान मेढ़ पर पोल लगाने की बात पर  शंकरलाल यादव एवं हरिओम यादव से विवाद…

Read More

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:जिला अस्पताल रेफर

शाजापुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में ग्राम दूधाना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार डांगीचा निवासी श्याम पाल पिता रमेशचंद्र 35 वर्ष घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी मोहन बड़ोदिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके होंठ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई, जिसके तहत बेहतर उपचार के लिए उसे शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Read More

जिले में 300 पुलिस जवानों ने रातभर की सघन कॉम्बिंग गश्त: बदमाशों पर कसा शिकंजा

शाजापुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से शाजापुर पुलिस ने एक व्यापक अभियान छेड़ा है। अपराधियों के हौसले पस्त करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए 19-20 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि को जिलेभर में पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला। रात के अंधेरे में जब शहर सो रहा था, तब 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की फौज सड़कों पर अपराधियों की धरपकड़ कर रही थी। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से रातभर आपराधिक तत्वों में भारी…

Read More

5 बेटियों के पिता ने जहर खाकर किया सुसाइड:मर्ग कायम

5 बेटियों के पिता ने जहर खाकर किया सुसाइड उज्जैन। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम केसूनी में रहने वाला अजय पिता बाबूलाल उचैनिया पांच बेटियों का पिता था और मजदूरी करता था। 16 जुलाई को जहरीला पदार्थ खाकर घर लौटा और मां सीताबाई से कहा कि उसने जहर खा लिया है। मां ने पहले उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद अजय उल्टियां करने लगा उसकी हालत बिगड़ती देख मां और पत्नी उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर आईसीयू…

Read More