मंदसौर। जिले के नाहरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नाहरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी और उनकी टीम ने कंजर गिरोह के माध्यम से क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए चोरी की 6 मोटरसाइकिलें और 1 भैंस जब्त की है। घटनाक्रम के अनुसार, नाहरगढ़ थाने में 22 सितंबर 2026 को एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फरियादी के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को घर के पीछे बने बाड़े में खड़ी उनकी हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नं. एमपी 43 एमए 5921 को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से वाहन व मवेशी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 6 मोटरसाइकिलें तथा 1 भैंस जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने ग्राम लाखाखेड़ी (जिला झालावाड़) निवासी राजेश पिता रामलाल कंजर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथी संजय पिता राजकुमार कंजर और धन्ना पिता राधेश्याम कंजर फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
चित्र-