सारंगपुर। श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक समरसता के संगम के साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत सरदार समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन सोमवा रात्रि को संपन्ना हुआ। माँ बिजासन के पावन धाम भैंसवा माता में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में 45 वर-वधुओं ने हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर अपने दांपत्य जीवन की शुरूआत की। सम्मेलन समिति के निर्णय अनुसार इस वर्ष मुख्य सम्मेलन भैंसवामाता की पावन स्थली पर ही आयोजित करने का संकल्प लिया गया था। एक ही विशाल पांडाल के नीचे आमूनी-सामूनी, तोरण और फेरों की रस्में…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
महिदपुर मॉडल स्कूल के छात्रों ने पचमढ़ी में सीखी प्रकृति की पाठशाला
महिदपुर। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए पचमढ़ी का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस विशेष भ्रमण दल में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महिदपुर की विजेता टीम ने भी सहभागिता की। विद्यालय के छात्र प्रेमसिंह राजपूत (कक्षा 12वीं), कुशाल सिंह (कक्षा 12वीं) और मयंक कुमावत (कक्षा 11वीं) ने इस 3 दिवसीय और 2 रात्रि के भ्रमण के दौरान पचमढ़ी की प्राकृतिक सुंदरता, सघन वनों, ऊंचे पहाड़ों और वन्यजीवों का करीब से अवलोकन किया। प्रकृति के सानिध्य में…
Read Moreमेघवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 34 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
जीरापुर। मेघवाल समाज महासंघ के तत्वावधान में आदर्श मेघवाल समाज द्वारा आयोजित छठवां निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें 34 जोड़े वैदिक रीति से विवाह बंधन में बंधे। बाबा रामदेव मंदिर से शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में विधायक हजारीलाल दांगी (खिलचीपुर), कालूराम मेघवाल (डग), अमर सिंह यादव (राजगढ़), पूर्व विधायक रामप्रसाद दांगी, नपा अध्यक्ष पवन कुशवाह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने कम खर्च में विवाह कर शिक्षा पर ध्यान देने का संदेश दिया। समिति द्वारा नवविवाहित जोड़ों को हेलमेट भेंट किए गए। आयोजन…
Read Moreचार ट्रेनों सवार यात्रियों के मोबाइल चोरी
उज्जैन। ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी होने की वारदात थम नहीं रही है। एक बार फिर चार ट्रेनों में यात्रियों के कीमती मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। जीआरपी ने चारों यात्रियों की शिकायत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि नागदा की ओझा कालोनी का रहने वाला नवीन पिता प्रेमनारायण शर्मा 34 साल इंदौर-गांधीनगर एक्सप्रेस में सोमवार रात को इंदौर से नागदा का सफर कर रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। दूसरी वारदात डेमू ट्रेन में मीता पति अनिल राठौर…
Read Moreपानी की तलाश में 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय -ढाई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर
उज्जैन। पानी की तलाश में मंगलवार को पांच माह की गर्भवती गाय 50 फीट कुएं में गिर गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाय का ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घट्टिया थाना एसआई शैलेन्द्रसिंह अलावा ने बताया कि ग्राम नजरपुर में दोपहर के समय 50 से 55 फीट गहरे कुएं में एक किसान की गाय के गिरने का मामला सामने आने पर पुलिस पहुंची थी। कुएं में पानी काफी अधिक था। गाय को बाहर निकाले के लिये रेस्क्यू शुरू…
Read Moreदिनदहाड़े दरवाजा तोड़कर बदमाशों ने चुराये 12 लाख रूपये -किसान के घर चोरी का 7 दिन बाद दर्ज किया मामला
उज्जैन। किसान के मकान का दिनदहाड़े दरवाजा तोड़कर हुई 12 लाख रूपये की चोरी के मामले में 7 दिन बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। अब बदमाशों की तलाश शुरू की गई है। राघवी थाना क्षेत्र के महुडीपुरा में रहने वाला दिलीप पिता मदनलाल शर्मा खेती किसानी का काम करता है। 26 अप्रैल को उसके पुत्र महेश और पुत्री मनीषा का सामूहिक सम्मेलन में विवाह था। परिवार सुबह ग्राम पलदूना सम्मेलन में गया था। शाम 6 बजे वापस लौटा तो मकान का दरवाजा टूटा हुआ था। घर में रखी…
Read Moreरिमांड पर पूछताछ जारी, फरार पुत्र की तलाश धार से गिरफ्त में आया व्यापारी की हत्या का आरोपी
उज्जैन। अनाज व्यापारी की 10 दिन पहले हुई हत्या के फरार आरोपी को सोमवार-मंगलवार रात धार से गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में आरोपी का पुत्र भी शामिल था, जिसकी तलाश जारी है। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 24 अप्रैल को तुलसी वेयर हाऊस के पास अनाज व्यापारी राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू पिता सौभागमल जैन 65 साल की ग्राहक से अनाज खरीदने की बात पर हुए विवाद में 100 मीटर दूरी पर अनाज की दुकान संचालित करने वाले निलेश शाह और उसके पुत्र आदर्श शाह ने…
Read Moreमालवा एक्सप्रेस में देर रात तक नहीं पहुंचा टीसी कर्मचारियों की नजरअंदाजी से रेलवे की सुविधा पर पानी फिर रहा -स्लीपर कोच में बगैर टिकिट यात्री घुसे,कोच में बरसात का पानी घुसा
उज्जैन। रेलवे अपनी ट्रेनों में सुविधा दे रहा है लेकिन उसके कर्मचारियों की नजरअंदाजी की वजह से इन सुविधाओं का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। हालत यह है कि ग्रीष्म काल में लंबी दूरी की ट्रेनों में भी कर्मचारी नदारद हो रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों के दौर में यात्रा करना पड रही है। वेकेशन में बगैर टिकिट यात्री रिजर्वेशन कोच के यात्रियों को ऐसे में परेशानी पैदा कर रहे हैं। सोमवार को दोपहर में उज्जैन से रवाना हुई मालवा एक्सप्रेस में ऐसा ही मामला…
Read Moreस्वच्छता जागरूकता गतिविधियों में कमी सामने आई आयुक्त खफा, सृष्टि वेस्ट पर एक लाख जुर्माना -वार्डों में शत प्रतिशत सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें – आयुक्त
उज्जैन। स्वच्छता को लेकर मैदान में डटे हुए निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अब सख्ती का रूख अख्तियार कर लिया है। शहर में स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों से खफा आयुक्त ने सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट पर एक लाख का जुर्माना ठोक दिया है। मैदान में दिखाई दी जागरूकता के आधार पर उन्होंने यह कार्रवाई की है।निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त द्वारा वार्ड 24 में कचरा संग्रहण वाहन का निरीक्षण कर मौजूद महिला हेल्पर एवं एनजीओ के सदस्यों को निर्देशित किया कि कचरा सेग्रीगेशन के लिए नागरिकों को प्रेरित करें। साथ ही वार्ड क्र.…
Read Moreएक हजार से अधिक बेरिकेडस बनाए जाएंगे 3.20 करोड लागत से सिंहस्थ के लिए श्री महाकाल मंदिर में 80 नई दान पेटियां लगेगी -मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में दर्शन एवं आरती व्यवस्था में तकनीकी बदलाव
उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 3.20 करोड लागत से बेरिकेडस तैयार करवाने वाली है। इसमें एक हजार बेरिकेडस लोहे के रहेंगे। यही नहीं दान के लिए 80 पेटियां भी लगाने का निर्णय प्रबंध समिति ने लिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मंदिर समिति का 29974.37 लाख का प्रस्तावित बजट पारित किया गया है।श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं अवसंरचना विकास के लिए बडे निर्णय लिए गए हैं। सोमवार देर शाम को…
Read More