40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मन्दसौर। मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दलौदा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशों पर थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप डांगी की टीम ने यह सफलता हासिल की।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भावगढ़-दलौदा रोड पर ग्राम एलची के पास घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरिफ (35) पिता इशाक अजमेरी निवासी बादाखेड़ी बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 4 लाख रु. मूल्य की 40 ग्राम स्मैक और 3 हजार रु. मूल्य का 1.5 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त कर लिया है तथा मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment