फ्यूजन फाइनेंस एजेंटों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बाग। फ्यूजन फाइनेंस के कलेक्शन एजेंटों से लूट के मामले में बाग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पल्सर मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं नगदी सहित करीब 1.80 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को चेतन ठाकुर अपने साथी के साथ खारपूरा-लॉन्गसरी क्षेत्र से कलेक्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान कच्चे रास्ते पर बदमाशों ने मोटरसाइकिल को लात मारकर गिराया और कलेक्शन की राशि, बाइक एवं मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए…

Read More

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIRदर्ज

इंदौर।इंदौर के तिलक नगर इलाके में एक व्यक्ति ने स्ट्रीट डॉग की सब्बल से पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक रहवासी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।पुलिस के मुताबिक, 58 वर्षीय राजीव जोशी की शिकायत पर पुलिस ने विजय, पुत्र पप्पू बौरासी (निवासी- बड़ी ग्वालटोली) के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।राजीव जोशी ने बताया कि विजय आए दिन डॉग के साथ राह चलते मारपीट करता है। मंगलवार शाम को वह बालकनी में खड़े थे। इस दौरान उन्होंने…

Read More

निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा

इंदौर। छोटा बांगड़दा इलाके में नगर निगम के पानी के टैंकर ने दोपहिया वाहन सवार बीटेक छात्रा और उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मामूली रूप से घायल हुआ है।एक्सीडेंट के बाद चालक टैंकर को तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा। कुछ राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टैंकर…

Read More

₹3000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार: लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने पकड़ा

मुंबई।ईरानी नाव में ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिकों को कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी 526 किलो मेथामफेटामाइन और हेरोइन को समुद्री रास्ते से मुंबई ले जा रहे थे।सिक्योरिटी फोर्सेस ने यह कार्रवाई लक्षद्वीप के पास 25 सितंबर को की थी। हालांकि, इसकी जानकारी बुधवार को सामने आई।इससे पहले अप्रैल 2025 में भी गुजरात तट के पास ATS और भारतीय तटरक्षक बल ने करीब 311 किलो मेथामफेटामाइन जब्त की थी, जिसकी कीमत ₹1,800 करोड़ बताई गई। यह खेप पाकिस्तान के पसनी…

Read More

खड़गे बोले- 2-8 अक्टूबर तक देश में मार्च:INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद कहा- चुनाव आयोग को कठपुतली बनाया

नई दिल्ली।दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बुधवार को INDIA ब्लॉक की बैठक हुई। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी-शाह ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया गया, वोट चोरी हो रही है।उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ कांग्रेस 2-8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च निकालेगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव बैलेट पेपर से वोटिंग कराए जाएं।बैठक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), EVM-VVPAT और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर विपक्षी दल चर्चा हुई। बैठक में अरविंद केजरीवाल की AAP, विजय…

Read More

न्यूनतम तापमान कम हुआ तो अधिकतम बढ़ा

उज्जैन। बारिश थमने के बाद मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। सोमवार-मंगलवार रात न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट और 19 डिग्री दर्ज हुआ। पिछले कुछ दिनों से रात का तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा था। रात के तापमान में आई गिरावट के बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान में तेजी दर्ज की गई। शासकीय वेधशाला पर दिन का तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त के अनुसार वर्षाकाल समाप्त होेने में एक दिन शेष बचा है। अब बारिश…

Read More

घर के बाहर बैठी युवती का अपहरण

उज्जैन। घर के बाहर बैठी युवती का मंगलवार रात 8 बजे एक युवक ने अपहरण कर लिया। वह अपने साथी के साथ कार से आया था। युवती के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के लालबाई-फूलबाई क्षेत्र में परिजनों के साथ रात 8 बजे घर के बाहर बैठी युवती को अचानक कार से उतरे एक युवक ने उठाया और कार में बैठा लिया। युवती के परिजनों ने शोर मचाया और उसे छुड़ाने का…

Read More

शाही मस्जिद मामला: 14 उपद्रवी पुलिस की गिरफ्त में -4 को भेजा गया जेल, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजरें

उजजैन। चौड़ीकरण की जद में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ने की कार्रवाई सोमवार को शुरू हुई थी। कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर अशांति फैलाने का प्रयास किया था। 3 थानों की पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, धार्मिक सौहार्द प्रभावित करने और कलेक्टर आदेश का उल्लंघन करने के 8 मामले दर्ज किये थे। मंगलवार को 14 उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर ली गई। 4 को जेल भेजा जा चुका है। गोपाल मंदिर मार्ग चौडीकरण में शाही मस्जिद का एक…

Read More

लक्की दरबार ढाबा डबल मर्डर में एक माह से था फरार समर्पण करने वाले आरोपी की थाने में बिगड़ी तबीयत

उज्जैन। एक माह पहले कानीपुरा में डबल मर्डर के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों ने सोमवार को थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया था। रात में एक आरोपी की तबीयत बिगड़ गई। जिसे पुलिस अभिरक्षा में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के कनीपुरा स्थित मार्ग पर 26 अगस्त की रात लक्की दरबार ढाबा पर करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल दरबार उर्फ विजयप्रताप पिता दिलीपसिंह 42 साल निवासी नीमनवासा और उसके साथी  जितेन्द्र उर्फ टम्मू पिता निर्भयसिंह पंवार निवासी उंडासा की…

Read More

खेतों से मोटर पंप एवं केबल चोरी के 8 आरोपियों से मोटर पंप सहित केबल जब्त

खरगोन। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर पंप चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने  ग्राम गांवसन, सिनखेड़ा एवं बरुड- रोमचिचली क्षेत्र खेतों से चोरी हुए मोटरपंप और केबल मामले का खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से  4 मोटर पम्प एवं ग 200 फीट केबल वायर सहित चोरी में इस्तेमाल की गई, तीन बाईक जब्त की है।   थाना बरुड़ पुलिस के अनुसार ग्राम देवनाल्या में 7-8 लड़के मोटर पम्पों को बेचने के लिए पिकअप वाहन…

Read More