लक्की दरबार ढाबा डबल मर्डर में एक माह से था फरार समर्पण करने वाले आरोपी की थाने में बिगड़ी तबीयत

उज्जैन। एक माह पहले कानीपुरा में डबल मर्डर के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों ने सोमवार को थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया था। रात में एक आरोपी की तबीयत बिगड़ गई। जिसे पुलिस अभिरक्षा में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के कनीपुरा स्थित मार्ग पर 26 अगस्त की रात लक्की दरबार ढाबा पर करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल दरबार उर्फ विजयप्रताप पिता दिलीपसिंह 42 साल निवासी नीमनवासा और उसके साथी  जितेन्द्र उर्फ टम्मू पिता निर्भयसिंह पंवार निवासी उंडासा की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। डबल मर्डर से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले में करणी सेना के पूर्व नगर अध्यक्ष शक्तिसिंह, अर्पित अटल, सोनू बंजारा, अन्ना बंजारा, राकेश बानिया और अन्य के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया। घटना के बाद शक्तिसिंह, अर्पित अटल, अन्ना उर्फ अनिल, राघव बैरागी और दुर्गेश उर्फ संजय परमार को गिरफ्तार कर लिया गया था। अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने 3 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी बाद में कर ली थी। 7 आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। एक माह बाद सोमवार शाम डबल मर्डर में फरार आरोपी सोनू पिता मोतीलाल बंजारा निवासी शंकरपुर और विशाल पिता सांडिया निवासी संजय नगर में चिमनगंज थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश करने वाली थी। इससे पहले रात में ही सोनू बंजारा की तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिये शासकीय अस्पताल से निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां ब्रेक स्ट्रोक की आशंका जताई गई। टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम था। डबल मर्डर में अब भी चार आरोपी शिवेन्द्र सिकरवार, बिट्टू तिवारी, अभिषेक बच्चन और विशाल जाधव फरार है।
दूसरे आरोपी का लिया गया रिमांड
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि सोनू बंजारा के साथ थाने में समर्पण करने वाले दूसरे आरोपी विशाल सांडिया को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से 2 दिनों की रिमांड पर लेकर एक माह तक फरार रहने के संबंध में पूछताछ करने के साथ फरार साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
श्रवण की शिकायत दर्ज हुआ था केस
लक्की दरबार ढाबे पर हुये डबल मर्डर में मृतकों के दो साथी श्रवण और ढाबा संचालक पप्पू जाट भी घायल हुआ था। पुलिस ने घायल श्रवण की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। हमले के दौरान आरोपियों में शामिल शक्तिसिंह को भी चोंट लगी थी। मृतक करणी सेना से जुडेÞ थे जिसके चलते करणी सेना ने मक्सीरोड पर चक्काजाम करते हुये आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उनके मकान तोड़ने की मांग रखी थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment