घर के बाहर बैठी युवती का अपहरण

उज्जैन। घर के बाहर बैठी युवती का मंगलवार रात 8 बजे एक युवक ने अपहरण कर लिया। वह अपने साथी के साथ कार से आया था। युवती के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।
जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के लालबाई-फूलबाई क्षेत्र में परिजनों के साथ रात 8 बजे घर के बाहर बैठी युवती को अचानक कार से उतरे एक युवक ने उठाया और कार में बैठा लिया। युवती के परिजनों ने शोर मचाया और उसे छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन युवक के कार चालक साथी कार आगे बढ़ा ली और युवती का अपहरण कर ले गये। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, इस दौरान पता चला कि अपहरण करने वाला धु्रव नामक युवक है  पुलिस ने युवती और उसका अपहरण करने वालों की तलाश में एक टीम गठित कर पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिये। रात 12 बजे तक युवती का पता नहीं चल पाया था। बताया जा रहा है कि युवती का परिवार घर के बाहर अंडे का व्यवसाय करता है। युवती के पिता ड्रायवर है। जीवाजीगंज थाना टीआई प्रतीक शर्मा ने बताया कि मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जल्द युवती को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराकर उन्हे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment