स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIRदर्ज

इंदौर।इंदौर के तिलक नगर इलाके में एक व्यक्ति ने स्ट्रीट डॉग की सब्बल से पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक रहवासी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।पुलिस के मुताबिक, 58 वर्षीय राजीव जोशी की शिकायत पर पुलिस ने विजय, पुत्र पप्पू बौरासी (निवासी- बड़ी ग्वालटोली) के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।राजीव जोशी ने बताया कि विजय आए दिन डॉग के साथ राह चलते मारपीट करता है। मंगलवार शाम को वह बालकनी में खड़े थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कॉलोनी के एक स्ट्रीट डॉग को विजय सब्बल से मार रहा है। विजय ने उस पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।बाद में राजीव ने मामले की सूचना तिलक नगर थाने में दी। रात में पुलिस ने उनकी शिकायत के बाद विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment