रैपिडो राइडर ने छात्रा के साथ कीछेड़छाड़:एफआईआर दर्ज

इंदौर। विजय नगर में 13 साल की छात्रा से छेड़छाड़ और उसके छोटे भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार रात रैपिडो बाइक टैक्सी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।घटना सोमवार शाम की है।    छात्रा अपने छोटे भाई के साथ स्कीम-78 स्थित दादी के घर से सुखलिया स्थित अपने घर जाने के लिए रैपिडो से एक्टिवा पर बैठी थी। रास्ते में ड्राइवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी दोनों बच्चों को रास्ते में छोड़कर भाग गया।विजय नगर पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसका छोटा भाई भी उसी स्कूल में पढ़ता है। दोनों अक्सर स्कीम-78 स्थित दादी के घर जाते हैं। वहां से परिवार का कोई सदस्य उन्हें सुखलिया स्थित घर छोड़ने जाता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment