-पुलिस से बचकर भागने में गिरकर हुआ घायल 73 दिन बाद पकड़ाया डबल मर्डर में फरार आरोपी

उज्जैन। गोरकर परिवार के 2 सगे भाईयों की हत्या में 73 दिनों से फरार चल रहा आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। चारों ओर से घेराबंदी कर चुकी पुलिस से वह बच नहीं सका और गिरकर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उससे पूछताछ शुरू की गई है। नीलगंगा थाना पुलिस लोकेश गोरकर और उसके भाई जय गोरकर की हत्या में फरार चल रहे आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है। बुधवार को सूचना मिली कि डबल मर्डर में शामिल एक आरोपी बालाजी परिसर के…

Read More

समाजजन काम तकनीकी रूप से संवेदनशील होने से पूरी सुरक्षा के साथ चरणबद्ध रूप से अंजाम दे रहे 500 मीटर दायरे में विडियो-फोटोग्राफी रोकी ,मिनार से सटाकर मचान लगाया -सोश्यल मिडिया पर दुष्प्रचार करने के साथ पथराव करने वाले 10 आरोपियों को जेल भेजा गया

  उज्जैन। सोमवार को हुए पथराव की घटना के बाद शाही मस्जिद क्षेत्र को पूरी तरह से पुख्ता सुरक्षा घेरे में ले रखा गया है। बुधवार को इसके आसपास के 500 मीटर दायरें में विडियों-फोटोग्राफी पर रोक लगा दी गई है। चौडीकरण में आ रहे भाग को समाजजन ही हटा रहे हैं उन्होंने मिनार से सटाकर मचान लगाया है और उसके बाद काम की शुरूआत की गई है। सोमवार को पथराव की घटना में शामिल खाराकुआ थाना पुलिस की गिरफ्त में आए 10 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया…

Read More

छत्री चौक पर गली बंद करने के लिए बेरिकेट्स की जगह किया सामान से भरे ठेले का उपयोग   

उज्जैन। सोमवार को शाही मस्जिद के हिस्से को समाज के लोगों द्वारा हटाने की कार्रवाई के बाद एक पक्ष ने विरोध जताते हुए पत्थर बाजी कर दी थी । पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तीतर भीतर किया था अब यहां सब कुछ सामान्य है और समाज की ओर से चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही है लेकिन एतिहात के तौर पर गोपाल मंदिर, छत्री चौक सहित यहां की कई गलियों में…

Read More

स्मार्ट सिटी विकसित करेगा मार्ग, निगम साईड क्लीयर कर देगा :1 नंबर गेट से चौराहा तक 80 फीट मार्ग की तैयारी

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर-1 से महाकाल चौराहे तक 80 फीट मार्ग की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मार्ग को स्मार्ट सिटी बनाने वाला है। नगर निगम उज्जैन की और से स्मार्ट सिटी को साईड क्लीयर कर देना है। इस मार्ग के बनने के साथ ही नीलकंठ द्वार से चौराहा तक 24 मीटर एवं उसके आगे चौराहा से कमरी मार्ग तक 20 मीटर चौडा मार्ग प्रस्तावित है। इससे भविष्य में पूरा सवारी मार्ग चौडा हो जाएगा।श्री महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 1 से लेकर चौराहा तक…

Read More

मैदान बचाओ समिति का धरना, हाइकोर्ट  में  याचिका खारिज

नीमच।- शहर के मध्य स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में भवन निर्माण को रोकने और खेल मैदान को यथावत रखने की आवाज उठाते हुए मैदान बचाओ समिति में 28 दिन तक अपना आंदोलन जारी रखा। जिसके साथ ही हजारों लोगों के हस्ताक्षर अभियान के बाद हाई कोर्ट जाने पर वहां उनकी याचिका खारिज कर दी l शहर में चले विरोध के बाद मैदान बचाने की लडाई को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली। स्कूल क्रमांक-2 के ऐतिहासिक खेल मैदान पर न पर प्रस्तावित सांदीपनी (सीएम राइज) स्कूल का स्थल बदलने…

Read More

मातृशक्ति के संघर्ष के आगे झुका प्रशासन:निर्माण कार्य हुआ स्वीकृत

​​उज्जैन /​बड़नगर। दोराया कॉलोनी में लंबे समय से प्रतीक्षित रोड एवं नाली निर्माण कार्य का आखिरकार  भूमिपूजन हुआ। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग और बुनियादी समस्याओं को हल करने के लिए करीब 65 लाख रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ ।​उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पूर्व में दो बार टेंडर प्रक्रिया आयोजित की गई थी, परंतु दोनों बार टेंडर निरस्त कर दिए गए। इसके चलते पूरी कॉलोनी कीचड़ और जलजमाव की मार झेल रही थी। इस समस्या को लेकर  मातृशक्ति ने नगर पालिका का घेराव…

Read More

पोषण केंद्रकर्मियों को 3 माह से नही मिला मानदेय ईपीएफ का हिसाब नहीं :मोर्चा खोल की हिसाब देने की मांग

खरगोन। जिला मुख्यालय सहित समस्त विकासखंडों में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्रों (एनआरसी) में पदस्थ सपोर्ट स्टॉफ (आउटसोर्स) कर्मियों  को बीते तीन माह से मानदेय नही मिला है। मानदेय के अभाव में आर्थिक तंगी से जुझ रहे कर्मचारियों ने बुधवार को ठेका कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने शिकायती मांगपत्र सौंपते हुए रुका वेतन जारी करने के साथ ही वेतन में किए जा रहे कटौत्रे एवं इपीएफ का हिसाब देने की मांग की। सपोर्ट स्टॉफ सबीना खान, राधा परमार, संगीता मंडलोई, मनीषा चौधरी लाडकी मुजाल्दे, सुनीता…

Read More

नाकाबंदी में पकड़े गए दो पिकअप, 9 गौवंश मुक्त: पुलिस की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार

सनावद। अवैध रूप से गौवंश परिवहन की सूचना पर सनावद पुलिस ने खरगोन रोड स्थित रेवा गुर्जर बायपास पर नाकाबंदी कर दो पिकअप वाहनों को पकड़ा। वाहनों की जांच में क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे कुल 9 गौवंश मिले, जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया।मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो पिकअप वाहनों से गौवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बायपास पर…

Read More

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जांच को लेकर राजगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सारंगपुर।देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ ने राष्ट्रपति के नाम संयुक्त कलेक्टर रोहित बम्हौरे को ज्ञापन सौंपा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से यह ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय लोकतंत्र की नींव निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रणाली पर टिकी है, जिसकी जिम्मेदारी संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत निर्वाचन आयोग की है। हालांकि, वर्तमान में मतदाता…

Read More

 मादा तेंदुए की मृत्यु की सूचना मिलने पर की गई कार्यवाही

बड़वानी। 30 सितंबर2026मेंएक  मादा तेन्दूआ की मृत्यु की घटना 29 सितंबर को राजस्व क्षेत्र  जगदीश पिता बद्री निवासी रेहगून के खेत में बीट सजवानी सबरेंज सिलावद, वन परिक्षेत्र बड़वानी के अंतर्गत प्रकाश में आया। जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया पश्चात 30 सितंबर को डॉग स्क्वाड व वन विभाग के दल द्वारा घटना स्थल एव उसके आस-पास छानबीन की गई। किसी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि फंदा, जाल, जहर खुरानी नही पाया गया। पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों  डॉ. महेन्द्र बघेल वेटनरी असिस्टेंट सर्जन…

Read More