सारंगपुर।सारंगपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8 में लंबे समय से लंबित पडे सडक और नाली निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन ने सख्ती की है। संभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल और सीएमओ दीपक रानवे ने ठेकेदार को सख्त चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिये है।स्थानीय नागरिक तरूण शर्मा ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत 2023 में स्वीकृत 1.20 करोड की सडकें, 2026 में स्वीकृत 20 लाख रूपये के सीसी रोड और विशेष निधि से बनने वाली नालियों…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
लोड मैनेजमेंट के नाम पर बिजली की कटौती:रातभर जागने को मजबूर ग्रामीण, फूटा आक्रोश
सारंगपुर।मप्रमक्षेविवि कंपनी के सारंगपुर सब डिवीजन के करीब 113 से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली कंपनी के लोड मैनेजमेंट ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मध्य प्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सिस्टम प्रबंधन और संचालन कार्यालय द्वारा डिवीजन एनडीसीसी को रात्रि के समय लगातार भेजे जा रहे फीडर बंद करने के संदेशों से यह साफ हो गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों को जानबूझकर अंधेरे में धकेला जा रहा है। हर एक से डेढ घंटे में बिजली काटने और फिर कुछ देर के लिए चालू करने…
Read More2 गैस सिलेंडर फटने से मकान में आग, -फायर ब्रिगेड की तत्परता से आसपास के घर बचे
देवास।कन्नौद के गणेश चौक स्थित मदारछल्ला क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3:30 बजे मकान में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान और उसमें रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। …
Read Moreजिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज परेशान:, अस्पताल के चक्कर लगा रहे
देवास।देवास जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म हो गई है। शनिवार को कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को वैक्सीन नहीं मिल पाई। कई मरीज शुक्रवार से ही अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर वापस भेजा जा रहा है।राधागंज निवासी अमित पवार ने बताया कि उन्हें कुत्ते ने काटा था। वे शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें शाम तक इंतजार करने को कहा गया। देर शाम भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं हुई। शनिवार सुबह दोबारा अस्पताल पहुंचने पर भी…
Read Moreशहडोल-अनूपपुर समेत एमपी के 5 जिलों में हैवी रैन अलर्ट:24 घंटे में 4 इंच बारिश की चेतावनी
भोपाल।मध्य प्रदेश के 5 जिले- शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में इन जिलों में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन-ग्वालियर समेत 50 जिलों में बादल और हल्की बारिश वाला मौसम रहेगा।IMD (मौसम केंद्र) की माने तो अगले चार दिन तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वर्तमान में प्रदेश से मानसून टर्फ और शियर जोन की एक्टिविटी है। पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में दो…
Read Moreपुलिस के 200 जवानों ने 24 से ज्यादा घरों पर मारी दबिश, गांजा समेत नशीले पदार्थ जब्त
भोपाल।भोपाल के संवेदनशील इतवारा इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की। डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के नेतृत्व में करीब 200 पुलिसकर्मियों ने 24 से अधिक घरों में एक साथ दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा समेत बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है और कितनी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।पुलिस अधिकारियों के…
Read Moreपुलिस ने लड़कियों से देह व्यापार कराने वाले को पकड़ा: 2 बालिकाओं को रेस्क्यू कर स्टॉप सेंटर भेजा
रतलाम।रतलाम जिले के ढोढर के पास फोरलेन किनारे बांछड़ा बस्तियों में नाबालिग युवतियों से देह व्यापारी करवा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग से देह व्यापारी की सूचना मिलने पर पुलिस ने बांछड़ा बस्ती में पहले पंटर भेजा। सूचना कन्फर्म होने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर युवक को पकड़ा। दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर वन स्टॉप सेंटर भेजा।जिले की रिंगनोद थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद ने बताया कि मुखबिर सूचना पर पंटर भेजने पर नाबालिग से तो…
Read Moreबाहरी राज्य से आए घी की जांच, 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त
इंदौर।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा SDA कम्पाउण्ड, लसूड़िया मोरी, देवास नाका स्थित मेसर्स कृष इंटरप्राइजेज का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रोपराइटर श्री कृष्ण गोपाल अरोरा उपस्थित पाए गए। जांच के दौरान परिसर में गुजरात राज्य के पिपोदरा, मंगरोल (सूरत) स्थित श्री राधे डेरी फार्म एंड फूड्स लिमिटेड द्वारा निर्मित “वास्तु” (Vastu) ब्रांड के विभिन्न पैक आकार (100 मि.ली., 500…
Read Moreजमानत का विरोध करने परमहिला को जान से मारने की धमकी:SPकोशिकायत कर सुरक्षा की मांग
उज्जैन।जिला न्यायालय परिसर में एक महिला को जमानत का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पंड्याखेड़ी, मक्सी रोड निवासी रेखा तोमर ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। यह घटना 24 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जब रेखा अपने देवर के साथ आरोपी कान्हा दरबार की जमानत का विरोध करने न्यायालय पहुंची थीं। …
Read Moreकमरे में युवती का दो दिन पुराना जला हुआ शव मिला: , सिर पर चोट के निशान मिले; जांच जारी
इंदौर। खजराना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती का घर में दो दिन पुराना जला हुआ शव मिला। शव पूरी तरह झुलसा हुआ था। आसपास के रहवासियों ने दरवाजा तोड़ा, तब घटना की जानकारी मिली और पुलिस को सूचना दी।पुलिस के मुताबिक, तपेश्वरी बाग निवासी पलक केशव का शव मिला है। वह यहां किराए के कमरे में रहती थी। मूल रूप से वह टिमरनी, जिला हरदा की रहने वाली थी। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। युवती…
Read More