मातृशक्ति के संघर्ष के आगे झुका प्रशासन:निर्माण कार्य हुआ स्वीकृत

​​उज्जैन /​बड़नगर। दोराया कॉलोनी में लंबे समय से प्रतीक्षित रोड एवं नाली निर्माण कार्य का आखिरकार  भूमिपूजन हुआ। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग और बुनियादी समस्याओं को हल करने के लिए करीब 65 लाख रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ ।​उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पूर्व में दो बार टेंडर प्रक्रिया आयोजित की गई थी, परंतु दोनों बार टेंडर निरस्त कर दिए गए। इसके चलते पूरी कॉलोनी कीचड़ और जलजमाव की मार झेल रही थी। इस समस्या को लेकर  मातृशक्ति ने नगर पालिका का घेराव कर उग्र आंदोलन की स्पष्ट चेतावनी दी थी और प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम सौंपा था। इसके साथ ही नगर पालिका प्रशासन पर लगातार व्यक्तिगत संपर्क साधकर दबाव बनाए रखा गया।  ​लगातार बने जन-दबाव के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा और अंततः 65 लाख रुपये का नया टेंडर जारी कर कार्य की स्वीकृति देनी पड़ी।​भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक जितेन्द्र पंड्या एवं स्थानीय पार्षद रितेश चांदीवाला ने भी सार्वजनिक रूप से शिवसेना नगर अध्यक्ष संतोष बगेरवाल के जनहितकारी प्रयासों, मुखरता और कॉलोनी की समस्याओं को लेकर लगातार किए गए संघर्ष की  सराहना की।
​गुणवत्ता पर रहेगी पैनी नजर:-शिवसेना ने स्पष्ट किया है कि भूमिपूजन के बाद अब 65 लाख के इस कार्य की शुरुआत बिना किसी देरी के मौके पर दिखनी चाहिए। नाली के लेवल, ढलान और सड़क की मोटाई व गुणवत्ता पर स्वयं संतोष बगेरवाल, कॉलोनीवासी और कार्यकर्ता निगरानी रखेंगे। कार्य में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी या गुणवत्ताहीन सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment