तराना। जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 25 में जनता सदस्य के लिए उपचुनाव मंगलवार को संपन्न हुए चुनाव अधिकारी तहसीलदार लखन सोनानिया ने बताया कि सभी 12 मतदान केंद्रों पर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं। इस वार्ड में 5 ग्राम पंचायत लगती है। कुल 6003 मतदाताओं में से 4202 मतदाताओं ने मतदान किया है। उप चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान हुआ है।जनपद सदस्य के लिए प्रत्याशी राजेंद्र सिंह फौजी एवं शेर सिंह यादव को प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।इस चुनाव के परिणाम 3 अक्टूबर को आएंगे। जुलाई 2022…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का सरगना सहित 6 गिरफ्तार, 11 करोड़ रू. से अधिक की ठगी का खुलासा
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के नेतृत्व में मंदसौर पुलिस ने मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिए ठगी करने वाले बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में मुख्य सरगना सहित 6 आरोपी गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने आरोपियेां से 22 एंड्रॉइड फोन, 30 फर्जी सिम, 5 एटीएम कार्ड और विभिन्न खातों में जमा 8 लाख से अधिक की राशि होल्ड (फ्रिज) कराई गई है।एसपी विनोद कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शामगढ़ निवासी एक पीड़िता से खुद को एनआरआई बताकर और कस्टम ड्यूटी व पार्सल के नाम…
Read Moreयूनियन बैंक टांडा में तीन माह से प्रबंधक नहीं, खाताधारक परेशान, बैंकिंग कार्य हो रहे प्रभावित
टांडा (धार)।- टांडा नगर की सबसे पुरानी और सबसे अधिक खाताधारकों वाली यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पिछले करीब तीन माह से शाखा प्रबंधक के अभाव में संचालित हो रही है। प्रबंधक के नहीं होने से बैंक आने वाले ग्राहकों को कई कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन कई ग्राहक बैंक संबंधी कार्य पूरे नहीं होने के कारण निराश होकर लौटने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक लोकेश शर्मा करीब तीन माह पूर्व स्वास्थ्य खराब होने के कारण अवकाश पर गए थे।…
Read Moreखेत पर छुपाकर रखे 175 किलोग्राम अवैध मादक डोड़ाचुरा पुलिस ने पकड़ा
नीमच। – जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही का जारी हैl जिसमे थाना कुकड़ेश्वर ने पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा मादक पदार्थ तस्करो एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं अअपु मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी कुकडेश्वर के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा ग्राम हनुमंतिया में खेत पर रखा कुल 175 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित दो आरोपीयों…
Read Moreसीमेंट फैक्ट्री के पास झारखंड के मजदर का शव मिलने से फैला आक्रोश
नीमच ।- नसीराबाद हाईवे स्थित ग्राम सराहना के समीप निर्माण अधीन सीमेंट प्लांट के समीप एक युवक का शव मिलने से साथी मजदूर कर्मियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।मिली जानकारी अनुसार कैट थाना क्षेत्र के सकराना स्थित गोल्ड क्रिस्ट सीमेंट फैक्ट्री के पास सोमवार को झारखंड के 26 वर्षीय मजदुर चंदन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस सूचना के बाद साथी मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शव को फैक्ट्री के रास्ते पर रखकर प्रदर्शन किया l प्रदर्शन करते हुए 30 लाख रूपए मुआवजे की मांग…
Read Moreअवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार 9 हजार रु की 60 लीटर अवैध हाथ भट्ठी कच्ची शराब जप्त
ब्यावरा।राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में जुआ, मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बोडा उनि. देवेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में बोडा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। बोडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिपलिया रसोड़ा में रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध हाथ भट्ठी कच्ची शराब लेकर बैठा है। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस ने मौके पर दबिश दी गई। मौके से आरोपी कन्हैयालाल पिता रणधीर शशी…
Read Moreऑपरेशन सिंदूर के डेढ़ साल बाद पाकिस्तान पहुंचे भारतीय अधिकारी:SCO बैठक में शामिल हुए
इस्लामाबाद।ऑपरेशन सिंदूर के करीब डेढ़ साल बाद भारत ने SCO की बैठक में शामिल होने के लिए अपना एक सीनियर अधिकारी पाकिस्तान भेजा है।विदेश मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी और भारत के SCO को-ऑर्डिनेटर आलोक डिमरी सोमवार से इस्लामाबाद में शुरू हुई बैठक में भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं। यह बैठक बुधवार तक चलेगी।बैठक में पाकिस्तान की अध्यक्षता में होने वाले SCO के कार्यक्रमों, आने वाली बैठकों की तैयारियों और संगठन से जुड़े दूसरे मुद्दों पर चर्चा होगी। पाकिस्तान में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Read Moreम्यांमार ने रखाइन राज्य में एयरस्ट्राइक की, 49 की मौत:बाजार के पास बम गिराए; विद्रोही गुट के कब्जे में है इलाका
नेपीदा।म्यांमार की सेना ने सोमवार को पश्चिमी रखाइन राज्य में एक बाजार के पास एयरस्ट्राइक की। इसमें कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 58 लोग घायल हुए हैं।यह इलाका ताकतवर विद्रोही संगठन अराकान आर्मी के कब्जे में है। हमले के वक्त बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों की भीड़ थी। अराकान आर्मी ने हमले में लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है।अराकान आर्मी के मुताबिक, सेना के लड़ाकू विमान ने बाजार के पास दो बम गिराए। घायलों में 22 की हालत गंभीर है। हालांकि, म्यांमार की…
Read MoreMY अस्पताल की न्यू OPD में घुसा सांप:खिड़की के पास दिखा, गार्ड ने बाहर निकाला
इंदौर।इंदौर एमवाय अस्पताल में मंगलवार सुबह न्यू ओपीडी में सांप घुस गया। यहां कर्मचारियों ने खिड़की के पास उसे देखा तो भगाने का प्रयास किया। हालांकि, वह काफी देर तक परिसर में घूमता रहा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है।घटना न्यू ओपीडी की है। यहां सुबह करीब 8 बजे के लगभग अस्पताल की खिड़की पर वहां मौजूद स्टाफ ने एक सांप देखा था। इसके बाद गार्ड को जानकारी दी गई।यहां पर सुबह पहले उसे बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन वह दरवाजे और फर्श पर काफी देर…
Read Moreचाकूबाजी में घायल युवक की मौत:, 3 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। आजाद नगर में रविवार रात चाकूबाजी में घायल हुए एक युवक की सोमवार रात अरविंदो अस्पताल में मौत हो गई। बताया जाता है कि एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद आरोपियों ने उसे पैर में चाकू मार दिया था। आरोपी बचने के लिए थाने में खुद झूठी कहानी बनाकर पहुंचे थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा।टीआई लोकेश भदौरिया के मुताबिक, चाकूबाजी में घायल शिवांश उर्फ शिवा, पुत्र संजय बनोडिया की सोमवार रात मौत हो गई। शिवांश को रविवार सुमित, पुत्र राजेश राठौर;…
Read More