नई दिल्ली।कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मंगलवार को ढाई घंटे बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह समझौता कर चुके हैं और देश की चुनाव व्यवस्था ‘फिक्स’ है।राहुल ने कहा, “चाहे EVM हो या मतदाता सूची, दोनों से छेड़छाड़ की गई है। दोनों का इस्तेमाल भाजपा चुनाव जीतने की रणनीति के तौर पर कर रहे है।बैठक में 68 सदस्यों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस ने कहा कि उनकी पार्टी वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के मुद्दों को संसद में उठाएगी और प्रदर्शन करेगी।कांग्रेस अध्यक्ष…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट, AAP कार्यकर्ताओं, विधायक जनरैल पर FIRदर्ज: केजरीवाल का वीडियो बना रहा था
नई दिल्ली।दिल्ली के तिलक नगर में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने सादे कपड़ों में मौजूद दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल को घेरकर मारपीट की। अरविंद केजरीवाल सोमवार को यहां दौरे पर थे और पुलिसकर्मी मोबाइल से केजरीवाल की रिकॉर्डिंग कर रहा था।इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह, साहिब सिंह और AAP कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी से मारपीट से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है।दो दिन…
Read Moreभारत को एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड:नीरू ट्रैप शूटिंग में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला
नगोया।भारत ने एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। निशानेबाज नीरू ढांडा ने मंगलवार को विमेंस ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वे इस इवेंट में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।26 साल की नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए। उन्होंने टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। टीम में आशिमा अहलावत और मनीषा कीर भी शामिल रहीं। गोल्ड चीन ने जीता।इसके अलावा, बॉक्सिंग में नरेंदर ने ब्रॉन्ज दिलाया। भारत के 2 बॉक्सर परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल…
Read Moreक्रिकेट खेलने की बात पर 2 पक्षों में मारपीट:शिकायत पर प्रकरण दर्ज
उज्जैन। खाचरौद के शासकीय माडल स्कूल परिसर में क्रिकेट खेलने की बात पर 2 पक्षो में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और मामला पुलिस थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार चौकी जुर्नादा में रहने वाले विनय पिता राकेश बोडाना ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान उसके साथ मुराद अली ने मारपीट की है। वहीं मुराद पिता युसुफ अली निवासी उपजेल खाचरौद का कहना था कि उसने परिसर में क्रिकेट खेलने से मना किया तो विनय और…
Read Moreसरगना की तलाश में पश्चिम बंगाल गई जीआरपी
उज्जैन। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों के साथ चैन स्नेचिंग करने वाली पश्चिमी बंगाल की 6 सदस्यों की गैंग को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। गैंग के पांच सदस्यों को रिमांड पर लिया गया है। वहीं गैंग के सरगना की तलाश में एक टीम पश्चिम बंगाल रवाना की गई है। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि विगत तीन से चार माह में रेलवे स्टेशन उज्जैन और चलती ट्रेनों में महिला यात्रियों के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र झपटकर चोरी करने की…
Read Moreउज्जैन ईओडब्ल्यू की मंदसौर में ट्रेप कार्रवाई -रिश्वत लेने शिकंजे में आये सरपंच दंपति
उज्जैन। नक्शे के अनुरूप निर्माण अनुमति का प्रमाण पत्र देने के एवज में सरपंच दंपति रिश्वत की मांग कर रहे थे। ग्रामीण ने ईओडब्ल्यू को शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को उज्जैन से मंदसौर पहुंची ईओडब्ल्यू की टीम ने सरपंच दंपति को साढ़े तीन हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। ईओडब्ल्यू की टीम ने बताया कि मंदसौर की सीतामऊ तहसील के ग्राम मुवाला में रहने वाले विक्रम पिता तखतसिंह ने उज्जैन कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत दलौदा में उसने एक भुखंड क्रय किया था। जिसका नामांतरण हो…
Read Moreडॉक्टर और कर्मचारी के साथ 3.10 लाख की धोखाधड़ी साइबर ठगों ने फिर 2 खातों से किया ट्रांजेक्शन
उज्जैन। आॅनलाइन साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे है। एक बार फिर डॉक्टर और कर्मचारी के साथ 3.10 लाख की धोखाधड़ी होने के मामले 2 थाना पुलिस ने दर्ज किये है। पहला मामला चेरिटेबल अस्पताल में पदस्थ डॉ. संतोष दुबे के साथ हुआ था। जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने बताया कि डॉ. दुबे ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होने अपना सैलरी अकाउंट चैक किया था, उस दौरान ना तो किसी को ओटीपी बताया, ना ही किसी को जानकारी दी। उसके बाद भी उनके खाते से 3 से…
Read Moreनाराज गुट एकत्रित होकर शहर काजी खलिकुर्रेहमान का घर घेरा, मिर्जा वाडी में पथराव किया सहमति से मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान एक पक्ष विरोध में उतरा -पथराव करने वालों को पुलिस ने हल्काबल प्रयोग,आंसू गैस छोड खदेडा,निरीक्षक घायल
उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों के तहत प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में सोमवार सुबह समाज का एक धडा शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने का काम आपसी सहमति से कर रहा था। इसके उपरांत एक पक्ष विरोध में उतर आया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पर टंकी चौक के पास जूटी भीड ने पथराव कर दिया। पथराव में क्राईम ब्रांच निरीक्षक पुष्पा पांचाल को हाथ में चोंट लगी है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए आंसु गैस के गोले छोड कर स्थिति को नियंत्रित किया है। भीड के एक…
Read Moreसुपारी किलिंग के आरोपी शाद कीसुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द की : समाजसेवी अरोरा पर हुआ था कातिलाना हमला
नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सनसनी फैला देने वाले बहुचर्चित फायरिंग और ‘सुपारी किलिंग’ के मामले में देश सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाया है। समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर हुए कातिलाना हमले और अंधाधुंध फायरिंग के मुख्य आरोपी शाद उर्फ शाहिद मंसूरी की जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने पूरी तरह से खारिज करते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने आरोपी को तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया है। 4 फरवरी 2024:की इस घटना मे , जब नीमच केंट थाना…
Read Moreएनओसी के बदले रिश्वत लेते दलौदा सरपंच व सरपंच पति रंगे हाथों गिरफ्तार: इओडब्ल्यू की कार्रवाई
मंदसौर । जिले की ग्राम पंचायत दलौदा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (इओडब्ल्यू) उज्जैन की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में महिला सरपंच और उनके पति (सरपंच प्रतिनिधि) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मकान निर्माण के लिए आवश्यक एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दलोदा निवासी विक्रम सिंह को अपने मकान निर्माण हेतु बैंक से लोन लेना था, जिसके लिए पंचायत से लेटरहेड पर एनओसी जारी करवाने की आवश्यकता थी। आरोप है…
Read More