खुसूर-फुसूर कंपनी आई फिर उत्पाद क्यों नहीं आया… शहर को मिली आधुनिक उद्योग जगत की सौगात में बराबर देश की लब्ध प्रतिष्ठित कंपनियां आ रही हैं। आने वाले समय में इन कंपनियों के उत्पादन की स्थिति एवं रोजगार से स्थानीय रहवासियों को लाभ मिलना भविष्य में तय है। इस बीच कुछ कंपनियां आई और अपना काम भी किया। अपने स्थापत्य की शुरूआत की और अन्यानेक कामों के बाद आकस्मिक रूप से ही धरातल से गायब हो गई हैं। उनकी प्रगति की स्थिति सामने नहीं आ पा रही है। ऐसे ही…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
युद्ध के साथ घरेलु उत्पादों में समस्याओं का डेरा बढा और महंगाई भी घर बनाने से लेकर दवा खाना 25-30 फीसदी महंगा हुआ
उज्जैन। ईरान अमेरिका युद्ध से घरेलु उत्पादों में समस्यओं का डेरा बढ गया है और महंगाई भी इसके साथ बराबर बढ रही है। घरेलु निर्माण सामग्री पर इसका प्रभाव 25 प्रतिशत तक बाजार में बताया जा रहा है तो दवाईयां भी 30 फीसदी तक महंगी हो गई हैं। यहां तक की एथिकल दवाईयों के साथ ही जैनरिक दवाईयों पर भी इसका असर बताया जा रहा है। युद्ध के साथ ही खाद्य सामग्री में खाद्य तेल पर महंगाई चढी है तो सूखा मेवा भी महंगाई की गर्मी में है। रसोई…
Read Moreसारंगपुर में वर्षी तप पूर्ण होने पर तपस्विनी का निकला वरघोडा
सारंगपुर। नगर में जैन समाज के लिए सोमवार का दिन श्रद्धा, भक्ति और गौरव का प्रतीक बन गया। श्वेतांबर जैन संत मुक्ति सागर सूरीश्वर मसा के सान्निाध्य में सपना मयंक श्रीमाल द्वारा एक वर्ष तक की गई कठिन वर्षी तप तपस्या पूर्ण हुई। इस अवसर पर धार्मिक आयोजन किए गए, साथ ही वरघोडा भी निकाला गया। सुबह से ही शांतिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड पडी। मंदिर में विशेष पूजन, अभिषेक एवं मंगल विधानों के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद तपस्या पूर्ण करने…
Read Moreदुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा
महिदपुर। दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति द्वारा प्रदूषण एवं बदबूदार जल की समस्या को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन का वाचन करते हुए दीप्ति मल्होत्रा द्वारा बताया गया कि नलों में प्रतिदिन बदबूदार मैला पानी आ रहा है जिससे नगर में महामारी फैलने की आशंका है साथ ही जिला संयोजिका रजनी गुलाटी ने बताया कि नगर में नारायण रोड पर अवैध अतिक्रमण एवं आवारा पशुओं के चलते आम नागरिक परेशान हो रहे हैं। वसुधा आचार्य ने कहा कि मेला रोड एवं गंगावाड़ी में नगर पालिका द्वारा…
Read Moreमेवाड़ा माली समाज के सम्मेलन में 6 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
बड़नगर। मेवाड़ा माली समाज, बड़नगर के तत्वावधान में 21 अप्रैल को समाज का 16वां सामूहिक विवाह सम्मेलन शंकर बावड़ी परिसर में पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में समाज के 6 जोड़ों ने सादगी और अटूट एकता के संकल्प के साथ अपने दांपत्य जीवन का शुभारंभ किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संजय जलिया (प्रदेश अध्यक्ष, संयुक्त माली समाज राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड) एवं विशेष अतिथि के रूप में बड़नगर विधायक जितेन्द्र उदयसिंह पण्ड्या उपस्थित रहे। समाज अध्यक्ष नारायण खटया एवं कोषाध्यक्ष जगदीश धुसरिया ने समाज…
Read Moreअक्षय तृतीया पर श्रीआदिनाथ भगवान का इक्षु रस से अभिषेक
महिदपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर नगर स्थित विश्व के प्राचीन तीर्थों में से एक श्री शत्रुंजय आदिनाथ तीर्थधाम (किला जैन मंदिर) में 2300 वर्ष प्राचीन मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान का इक्षु रस (गन्ने के रस) से भव्य अभिषेक किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अभिषेक का पुण्य लाभ विजयकुमारजी कंवरलालजी जैन परिवार द्वारा लिया गया। प्रथम केसर पूजा एवं पुष्प पूजा का लाभ माणकलालजी अशोकजी नवलखा परिवार को प्राप्त हुआ, वहीं आरती एवं मंगल दीपक का लाभ विमलचंदजी मेहता परिवार द्वारा लिया…
Read Moreयुजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग पर बोलीं शेफाली बग्गा, डिनर करने को लोग डेटिंग समझते हैं, सोच कितनी छोटी है
शेफाली विराट कोहली जैसा पार्टनर चाहती हैं इंडियन क्रिकेट युजवेंद्र चहल के साथ अफेयर की खबरों पर अब स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा ने चुप्पी तोड़ी है। दरअसल धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद चहल का नाम लगातार शेफाली के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में शेफाली ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि लोग बहुत जल्दी किसी भी मुलाकात को गलत नाम दे देते हैं। डिनर करने का मतलब डेटिंग नहीं होता फिल्मीज्ञान के पॉडकास्ट में शेफाली बग्गा ने…
Read Moreइंदौर में सिरफिरे ने कार में दंपति को बनाया बंधक
अंगूठी, घड़ी, मोबाइल और रुपए छीने, लोगों ने पुलिस को सौंपा ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार शाम एक सिरफिरे युवक ने टैक्सी में बैठे दंपति को बंधक बनाकर करीब आधे घंटे तक मारपीट की और पेचकस से हमला किया। दंपति ने साहस दिखाते हुए आरोपी का सामना किया। इसी दौरान कार एक पोल से टकराकर रुक गई, जिसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक 66 वर्षीय अनिल शुक्ला बैंक से रिटायर्ड हैं। वे अपनी पत्नी रेखा…
Read Moreपीडब्ल्यूडी के 3 अफसर रिश्वत लेते पकड़ाए
ब्रह्मास्त्र इंदौर लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारी मंगलवार को रिश्वत लेते हुए पकड़ाए हैं। पकड़े गए अधिकारियों के नाम जयदेव गौतम (कार्यपालन यंत्री, संभाग-1, इंदौर), टीके जैन (अनुविभागीय अधिकारी, पीडब्ल्यूडी संभाग-1) और अंशु दुबे (उपयंत्री, संभाग-1, इंदौर) हैं। लोकायुक्त टीम ने आरोपी जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास से 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। जबकि टीके जैन को कार्यालय परिसर के पोर्च के नीचे से 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी अंशु दुबे ने भी 1 लाख रुपए की मांग…
Read More5 पुलिसकर्मियों की शिकायत करने वाला व्यापारी निकला अपराधी
इंदौर सहित कई शहरों में गौरव के खिलाफ दर्ज हैं केस, रिटायर्ड एसीपी को भी धमका चुका ब्रह्मास्त्र इंदौर लसूड़िया में 5 पुलिसकर्मियों की शिकायत करने वाला व्यापारी गौरव जैन खुद एक आदतन अपराधी है। गौरव के खिलाफ ग्वालियर में 2, झाबुआ और शाजापुर में एक-एक गिरफ्तारी वारंट निकल चुके हैं। वहीं मारपीट और चेक बाउसं के मामले भी दर्ज हैं। लसूड़िया में एसआई संजय विश्नोई, हेड कांस्टेबल रणवीर कुशवाह, प्रणीत भदौरिया, दिनेश गुर्जर और दीपेन्द्र मिश्रा के खिलाफ गौरव जैन ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी थी। जिसके बाद…
Read More