दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा

महिदपुर। दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति द्वारा प्रदूषण एवं बदबूदार जल की समस्या को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन का वाचन करते हुए दीप्ति मल्होत्रा द्वारा बताया गया कि नलों में प्रतिदिन बदबूदार मैला पानी आ रहा है जिससे नगर में महामारी फैलने की आशंका है साथ ही जिला संयोजिका रजनी गुलाटी ने बताया कि नगर में नारायण रोड पर अवैध अतिक्रमण एवं आवारा पशुओं के चलते आम नागरिक परेशान हो रहे हैं। वसुधा आचार्य ने कहा कि मेला रोड एवं गंगावाड़ी में नगर पालिका द्वारा कचरे को कहीं भी फेंका जा रहा है महिदपुर नगर में अंडे की ठेला गाड़ियों को भी विक्रय के लिए एक अलग स्थान दिया जाए ताकि धार्मिक भावना दूषित ना हो । अगर नगर पालिका द्वारा इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो दुर्गा वाहिनी वृहद स्तर पर आंदोलन करेगी । ज्ञापन देते समय अनीता मल्होत्रा, सरिता कालरा, रीना गेरा, लवलीन कालरा, प्रभा शर्मा, सोनू रोहिणी मेहता, रेखा चैरसिया, नीतू जैन, पुष्पा टक्कर, सुनीता पोरवाल, दुर्गा असोदिया, रानू प्रजापत, राधा शर्मा, राधिका शर्मा आदि मातृ शक्ति उपस्थित रही। यह जानकारी जिला सहसंयोजिका सरोज पोरवाल द्वारा दी गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment