ब्रह्मास्त्र अमरावती महाराष्ट्र का अमरावती जिला इन दिनों एक ऐसी वीभत्स घटना से थर्रा उठा है, जिसने न केवल स्थानीय प्रशासन बल्कि पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। परतवाड़ा इलाके से सामने आया यह अश्लील वीडियो कांड किसी भी सामान्य अपराध से कहीं अधिक गहरा और भयावह है। मामले का मुख्य आरोपी अयान अहमद है, जिसने लगभग 180 युवतियों के 350 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर न केवल उनका यौन शोषण किया, बल्कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल कर पीड़ितों की अस्मिता और सम्मान को…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
महाकाल की शरण में सांसद-एक्टर रवि किशन
ब्रह्मास्त्र उज्जैन भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे भस्म आरती के पश्चात मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने के बाद रवि किशन ने सबसे पहले नंदी हॉल में पूजा-अर्चना की और फिर चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने जल अर्पित कर भगवान का स्मरण किया और लगातार महाकाल का जाप करते नजर आए। करीब 15 मिनट तक मंदिर…
Read Moreगुजरात में फूड पॉइजनिंग से 200 लोग बीमार
59 को अस्पताल में भर्ती, शादी में आम का जूस पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी ब्रह्मास्त्र दाहोद गुजरात के दाहोद जिले में शादी के दौरान फूड पॉइजनिंग से 200 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें से 59 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार रात की है। शादी में 400 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। रात 8 बजे के आसपास डिनर शुरू हुआ। कुछ लोगों के मुताबिक, आम का जूस पीने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों को तुरंत नजदीकी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों…
Read Moreबंगाल दौरे पर सियासी घमासान राहुल गांधी की 23 अप्रैल की यात्रा रद्द
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय एक नया और नाटकीय मोड़ आ गया जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आगामी 23 अप्रैल को निर्धारित कोलकाता दौरा अचानक रद्द करना पड़ा। इस घटना ने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच चल रही तनातनी को और अधिक सार्वजनिक कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी के दौरे के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस से अनुमति प्राप्त नहीं हो सकी, जिसके चलते अंतिम क्षणों में कार्यक्रम को स्थगित करने का कठिन निर्णय…
Read Moreकेदारनाथ धाम में मोबाइल और वीडियो बनाने पर सख्त पाबंदी
ऋषिकेश। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने से ठीक पहले, रुद्रप्रयाग पुलिस और मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है। मंदिर परिसर की गरिमा और पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने केदारनाथ मंदिर के भीतर मोबाइल फोन, कैमरे और ड्रोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब मंदिर के गर्भगृह और परिसर में कोई भी श्रद्धालु रील नहीं बना सकेगा और न ही वीडियोग्राफी कर पाएगा। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने मंगलवार…
Read Moreअमेरिका ने पाकिस्तान की अपील पर सीजफायर बढ़ाया
तेहरान/वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका, पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ा रहा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि यह कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के अंदर इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। ऐसे वक्त में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ ने उनसे ईरान पर कुछ समय तक हमले रोकने की अपील की, ताकि ईरान को साझा प्रस्ताव तैयार करने का वक्त मिल सके। ट्रम्प…
Read Moreअब फुल डेप्थ रिक्लेमेशन तकनीक के तहत नई सड़कें बनाई जाएंगी
उज्जैन। उज्जैन सहित प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अब फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक के तहत ही नई सड़कें बनाई जाएंगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने प्रत्येक नगर निगमों और संभाग स्तर के अधिकारियों को एफडीआर तकनीक से सड़कें बनाने को लक्ष्य दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ठ व किया किया गया है कि इस काम में बहोना नहीं चलेगा कि हम नहीं बना सकते हैं। ऐसे पुराने मार्ग चिह्नित किए जाएंगे, जहां सड़क ऊंची हैं और मकान नीचे हैं। इन पुरानी सडक़ों को उखाडक़र इससे…
Read Moreसिलेंडर बुकिंग को लेकर गैस एजेंसी पर हुई तोड़फोड़ -उपभोक्ताओं ने किया चक्काजाम का प्रयास, पुलिस शांत कराया मामला
उज्जैन। गैस सिलेंडरों को लेकर अब भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। एजेंसियों पर लम्बी कतार दिखाई दे रही है। मंगलवार को सिलेंडर बुकिंग करने को लेकर क्षिप्रा गैस एजेंसी पर विवाद की स्थिति बन गई। उपभोक्तओं ने तोड़फोड़ कर दी और चक्काजाम का प्रयास किया। आर्य समाज मार्ग क्षिप्रा गैस एजेंसी पर प्रतिदिन सिलेंडर बुकिंग कराने के लिये उपभोक्तओं की कतार लग रही है। मंगलवार सुबह कतार के बीच निजातपुरा क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति पांच डायरी और गांधी नगर में रहने वाला युवक तीन डायरी लेकर…
Read Moreगांजा सप्लाय करने पैतृक गांव आया था अधेड़ -पुलिस ने घेराबंदी कर लिया हिरासत में, रिमांड पर पूछताछ
उज्जैन। गांजा लेकर पैतृक गांव आये अधेड़ को सोमवार-मंलवार पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। 15 साल पहले अधेड़ गांव छोड़कर कानवन धार चला गया था। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि सफेद शर्ट, काला पेंट पहने एक व्यक्ति हनुमान मंदिर केसुररोड ग्राम भोमलवास में खड़ा है। जिसके पास मादक पदार्थ गांजा है, वह किसी का इंतजार कर रहा है। तत्काल उन्होने एसआई…
Read Moreचिंतामण रेलवे स्टेशन मार्ग पर 2 पक्षों में विवाद,महिला पर पत्थरों से किया हमला
उज्जैन। चिंतामण रेलवे स्टेशन मार्ग पर सोमवार-मंगलवार रात शादी में मोबाइल बार-बार देखने की बात पर हुए विवाद में हर्ष पिता भरत चौकसे निवासी चिंतामण और यश पिता अशोक सौदे निवासी नलियाबाखल का आमना-सामना हो गया। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और यश ने अपने साथी दुर्गाप्रसाद वैष्णव के साथ मिलकर हर्ष पर चाकू से वार कर दिया। बीच बचाव में हर्ष का साथी राहुल गुरू आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। यहीं नहीं हर्ष और राहुल ने मिलकर यश सौदे की कार में तोड़फोड़ कर नुकसान…
Read More