खुसूर-फुसूर टंकी है तो मिल क्यों नहीं रही… शहर में खाद्य गैस के लिए जिधर देखो उधर लाईनें लग रही है। एजेंसी के बाहर से लेकर गोदाम तक और वहां से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन पाइंट तक यही हाल कायम हो रहे हैं। नियमों के तहत उपभोक्ता से बात की जा रही है। बराबर उसके दिन गिने जा रहे हैं और उसके बाद भी सप्लाय में अधिक दिन लगाकर टंकी दी जा रही है। उपभोक्ता के घर तक टंकी नहीं पहुंचाई जा रही है उससे बराबर इसका चार्ज लिया जा रहा है।…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
समर्थन मुल्य पर फसल बेचने को लेकर किसान बराबर परेशान सेटेलाइट सर्वे में उलझा किसानों का पंजीयन -केंद्र एवं मंडी फसल ले जाने की बजाय तहसीलों के चक्कर लगाने को मजबूर
उज्जैन। समर्थन मुल्य पर गेंहु बेचना टेढी खीर साबित हो रहा है। किसान गेहूं बेचने के लिए मंडी के बजाय तहसीलों के चक्कर लगा रहे हैं। यह वे किसान हैं, जिनके खेतों का सेटेलाइट सर्वे होना है। यह जिम्मा राजस्व विभाग का है। पटवारी, – आरआई को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे सर्वे पूरा कर लें, लेकिन सर्वे करने में लगातार देरी की जा रही है। यदि जरा सा भी डेटा मिसमैच हो रहा है तो वह पुनर्सत्यापन में चला जाता है। सर्वे पूरा नहीं होने के…
Read Moreनियमों का पालन करें अन्यथा वाहन लायसेंस नवीनीकरण होने में आ जाएगी परेशानीलाल बत्ती झेबरा क्रासिंग का नियम तोडना पडेगा महंगा-वाहन चालान की हिस्ट्री से लायसेंस नवीनीकरण में बन सकती है बाधा
उज्जैन। अगर आप वाहन चालन करते समय बराबर लाल बत्ती एवं झेबरा क्रासिंग सहित परिवहन के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं जान बुझकर नियमों को तोड रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। लायसेंस नवीनीकरण के समय आपको परेशानियों का सामना करना पड सकता है। उस दौरान आपके वाहन चालन का रेकार्ड सामने आने पर आपको शोकाज नोटिस मिल सकता है उसका जवाब देना पड सकता है। संबंधित अथारिटी लायसेंस निलंबित एवं निरस्त भी कर सकती है। यातायात नियमों का पालन करना आपकी और दूसरे ड्राइवर की जान बचा…
Read Moreअक्षय तृतीया को हिंगलाज माता का किया श्रृंगार व कलश पुजा
बड़नगर। प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर रंगार सेरी मैं सोमवार अक्षय तृतीया को शुभ मुहूर्त में माता का विशेष श्रंगार किया गया। मंदिर में नया कलश जल भरकर स्थापित कर उसकी पूजा अर्चना की गई। पुजारी देवपुरी गोस्वामी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर नये कलश का बड़ा महत्व है । इसमें भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का वास होता है कलश कि पूजा शुभ मुहूर्त में अक्षय व कुमकुम से करने पर वर्ष भर परिवार में सुख समृद्धि कायम रहती है।
Read Moreसदाचार और संस्कारयुक्त जीवन अपनाने का संदेश
बड़नगर। हमें जीवन में सदाचार का मार्ग अपनाना चाहिए। वेद मार्ग लोक कल्याण का मार्ग है। हमें अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा भी देना चाहिए। संयुक्त परिवार में रहना सीखना चाहिए, क्योंकि वहीं संस्कारों का उदय होता है। हमारे घरों में नित्य घर सभा होना चाहिए। फास्ट फूड और जंक फूड से बच्चों को दूर रखना चाहिए। मां अपने बच्चों को अपने हाथों से बना भोजन खिलाए, जिससे वात्सल्य भाव उत्पन्न होता है। उक्त उद्गार स्वामी नारायण संप्रदाय के संत सुदर्शन स्वामीजी ने व्यक्त किए। उनके…
Read Moreसिटी फोरलेन का कार्य बंद होने से जनता त्रस्त, शिवसेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
बड़नगर। नगर में निमार्णाधीन डायवर्शन रोड फोरलेन (सिटी फोरलेन) का कार्य इन दिनों अत्यंत धीमी गती से चल रहा है। पिछले कुछ समय से निर्माण कार्य पूर्णत: बंद होने के कारण मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तथा धूल-मिट्टी के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है और यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अधिकारियों से चर्चा और मांग स्थानीय नागरिकों को हो रही…
Read Moreविद्युत जामवाल की हॉलीवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर का ट्रेलर रिलीज
इंटेंस और डार्क रोल में नजर आए एक्टर 16 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होगी पैरामाउंट पिक्चर्स की फिल्म स्ट्रीट फाइटर का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया। फिल्म में नोआ सेंटिनियो, जेसन मोमोआ और एंड्रयू कोजी मुख्य भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल धाल्सिम के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से विद्युत हॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में विद्युत पूरी तरह बाल्ड लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनके शरीर पर…
Read Moreहैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला आज
ब्रह्मास्त्र हैदराबाद आईपीएल 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमें 6-6 अंकों के साथ बराबरी पर हैं, हालांकि बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद चौथे स्थान पर है। दिल्ली चौथी जीत की तलाश में हैं। हैदराबाद की टीम अपने घर में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। अब तक दोनों टीमों के बीच 26 मैच खेले गए हैं। इसमें एसआरएच ने 13 और डीसी…
Read Moreशराब नीलामी में राजस्व की ‘राजधानी’ बना इंदौर
प्रदेश की झोली में अकेले डाले 432 करोड़ अतिरिक्त, भोपाल-ग्वालियर को पीछे छोड़ा ब्रह्मास्त्र इंदौर मध्य प्रदेश में साल 2026-27 के लिए शराब दुकानों की नीलामी ने सरकार के खजाने को लबालब कर दिया है। इस पूरी प्रक्रिया में एक बार फिर ‘मिनी मुंबई’ कहे जाने वाले इंदौर ने अपनी आर्थिक ताकत का लोहा मनवाया है। इंदौर ने अकेले सरकार को 432.74 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व दिलाया है, जो राज्य के किसी भी अन्य जिले की तुलना में सबसे अधिक है। इंदौर जिले की कुल 173 शराब दुकानों की…
Read More8 लाख का सामान और 2 लाख रुपए कैश ले उड़े बदमाश
जयपुर गए थे कारोबारी के घर चोरी, बदमाश सीसीटीवी में कैद ब्रह्मास्त्र इंदौर कनाडिया क्षेत्र में एक बार फिर नकाबपोश बदमाशों ने एक कारोबारी के घर को निशाना बनाया है। बदमाश यहां से करीब 10 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित व्यवसायी ने कनाडिया थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें चोर घर में चोरी करने घुसते नजर आ रहे…
Read More