1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त

ब्रह्मास्त्र चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 1,200 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी, सोना-चांदी, फ्रीबीज, शराब और ड्रग्स जब्त किए हैं। इसमें 169.85 करोड़ कैश, 650.87 करोड़ के सोना-चांदी शामिल हैं। वहीं महिला आरक्षण बिल को लेकर 18 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को संबोधन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 700 से अधिक नागरिकों ने चुनाव आयोग को लेटर लिखकर इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। लेटर लिखने वालों में पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, एक्टिविस्ट और पत्रकार…

Read More

अब नहीं बनेंगे स्वागत द्वार बनाये तो होंगे अफसर सस्पेंड

ब्रह्मास्त्र भोपाल प्रदेश में अब नगर निगम व नगरीय निकाय स्वागत द्वार नहीं बनाएंगे। शासन ने शहरी क्षेत्रों में स्वागत द्वार बनाने पर रोक लगा दी गई है। इसके पीछे फिजूलखर्ची रोकने और निकायों की आर्थिक स्थिति सुधारने का तर्क दिया गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने नगरीय निकायों के सीएमओ को हिदायत दी है कि अब किसी ने स्वागत द्वार बनाया तो सस्पेंड कर दूंगा। दरअसल, प्रदेश के नगर निगमों व निकायों की माली हालत ठीक नहीं है। इससे उबरने के…

Read More

टीकमगढ़ में बस पलटी, 11 यात्री घायल

सभी जिला अस्पताल में भर्ती, बस इंदौर से आ रही थी, एसडीओ बोले-हादसा का पता लगा रहे ब्रह्मास्त्र टीकमगढ़ टीकमगढ़ में मंगलवार सुबह बड़ागांव रोड पर एक यात्री बस पलट गई, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर हनुमान मंदिर के पास क्रॉसिंग के दौरान हुआ। बस सर्विस कंपनी की थी और इंदौर से टीकमगढ़ आ रही थी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने मौके पर पहुंचकर बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला…

Read More

ममता की चुनावी रणनीति बनाने वाली आई-पैक का आॅफिस बंद

चुनाव में 1 लाख एजेंट दिए, फर्म पर ईडी और सीबीआई ने मनी लॉन्ड्रिंग केस किया ब्रह्मास्त्र कोलकाता पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और सीएम ममता बनर्जी का चुनावी कैंपेन संभाल रही फर्म आई-पैक का कोलकाता के विधाननगर स्थित दफ्तर दो दिन से बंद है। सूत्रों के अनुसार इसके एचआर ने 1300 कर्मियों को काम पर न आने का लेटर भेजा है। यह सब ऐसे समय हुआ है जब पहले चरण का मतदान को 3 दिन बचे हैं। 23 अप्रैल को पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग होनी…

Read More

टिम कुक के बाद जॉन टर्नस संभालेंगे एपल की कमान

कैलिफोर्निया। टिम कुक की जगह अब जॉन टर्नस एपल के नए सीईओ होंगे। वे 1 सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभालेंगे। कुक अब कंपनी के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। बोर्ड ने सर्वसम्मति से इस योजना को मंजूरी दे दी है। टिम कुक 1998 में एपल से जुड़े थे और 2011 में सीईओ बने थे। उनके नेतृत्व में एपल की मार्केट वैल्यू 350 बिलियन डॉलर (करीब 32 लाख करोड़) से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 350 लाख करोड़) हो गई है। कंपनी का सालाना रेवेन्यू…

Read More

जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित, 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोमवार को जेईई मेन्स 2026 के दूसरे सेशन के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। पहले सेशन में 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था। दोनों सेशंस में मिलाकर कुल 26 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। 100 पर्सेंटाइल स्कोर पाने वालों में सबसे ज्यादा 5-5 स्टूडेंट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। इसके बाद राजस्थान से 4, दिल्ली से 3 और महाराष्ट्र व हरियाणा से 2-2 स्टूडेंट्स शामिल हैं। वहीं चंडीगढ़, बिहार,…

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की याचिका खारिज की

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में एक अहम घटनाक्रम सामने आया, जब जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने जज से खुद को मामले की सुनवाई से अलग करने यानी रीक्यूजल की मांग की थी। यह मामला कथित दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ा है, जिसमें सीबीआई ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की थी। अदालत के इस फैसले को न्यायिक प्रक्रिया और संस्थागत अखंडता के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।…

Read More

उज्जैन  में  भी मरम्मत के लिए पुल चिन्ह्ति, जर्जर पुलों पर हो रहा है परिवहन..क्षतिग्रस्त होने के मामले सामने आ रहे

उज्जैन। जिले के साथ ही पूरे प्रदेश  में एक तरफ सड़क, पुल-पुलियों का तेजी से निर्माण हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में जर्जर पुलों पर परिवहन हो रहा है। आए दिन किसी न किसी पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्रदेशभर में सर्वे कराया है, जिसमें 45 ऐसे पुल चिन्हित हुए हैं जो जर्जर अवस्था में है। इनके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए लेकिन पुलों के क्षतिग्रस्त होने की घटना लगातार सामने आ रही हैं। दरअसल,…

Read More

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकला भव्य चल समारोह, जयकारों से गूंजा शहर

ब्यावरा। ब्राह्मण समाज द्वारा आराध्य देव भगवान श्रीपरशुरामजी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। पूरे शहर में उत्सवी माहौल नजर आया और समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। चल समारोह की शुरूआत नगर के वैष्णोदेवी मंदिर से हुई, जहां सुबह से ही विप्र बंधुओं का जुटना प्रारंभ हो गया था। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान परशुराम…

Read More

एक साथ सजे 108 मंगल चौके, श्रावकों ने नवधा भक्ति से मुनिराजों को कराया आहार दान

सुसनेर। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को जैन समाज ने भक्ति और समर्पण का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। धर्म के प्रथम तीर्थंकर, देवाधिदेव भगवान आदिनाथ के प्रथम पारणा दिवस की स्मृति में रविवार को सकल दिगंबर जैन समाज सुसनेर के द्वारा एक अलौकिक आयोजन किया गया। भक्ति की ऐसी अविरल धारा बही कि पूरा नगर ‘आदिनाथ प्रभु’ और ‘गुरु भक्ति’ के रंग में सराबोर नजर आया। आयोजन का मुख्य आकर्षण 108 भव्य चौके रहे, जिसमें मुनिश्री 108 श्रवण सागर जी महाराज तथा मुनिश्री 108 ओकार सागर जी…

Read More