जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित, 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोमवार को जेईई मेन्स 2026 के दूसरे सेशन के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। पहले सेशन में 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था। दोनों सेशंस में मिलाकर कुल 26 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। 100 पर्सेंटाइल स्कोर पाने वालों में सबसे ज्यादा 5-5 स्टूडेंट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। इसके बाद राजस्थान से 4, दिल्ली से 3 और महाराष्ट्र व हरियाणा से 2-2 स्टूडेंट्स शामिल हैं। वहीं चंडीगढ़, बिहार, तमिलनाडु, ओडिशा और गुजरात से एक-एक छात्र ने यह उपलब्धि हासिल की है। कुल 26 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है लेकिन इसमें एक भी महिला कैंडिडेट शामिल नहीं हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment