ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह उनकी कोई सैन्य रणनीति नहीं बल्कि उनकी नई किताब द क्यूरियस एंड द क्लासिफाइड अनअर्थिंग मिलिट्री मिथ्स एंड मिस्ट्रीज है। बुधवार को उनके प्रकाशक रूपा पब्लिकेशंस ने इस बहुप्रतीक्षित नॉन-फिक्शन किताब की घोषणा कर दी है जो भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना के उन अनछुए पहलुओं और लोककथाओं को उजागर करती है जो अब तक पर्दे के पीछे थे। यह किताब ऐसे समय में सामने आई है जब…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
बेंगलुरु में बॉयफ्रेंड को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने बुधवार को एक युवती को बॉयफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती ने 21 अप्रैल को सरप्राइज देने का झांसा देकर युवक की आंखों पर पट्टी बांधी। फिर कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से हाथ-पैर बांधे और जिंदा जला दिया। युवती ने बॉयफ्रेंड की मौत का वीडियो भी बनाया। आरोपी प्रेमा और मृतक किरण, दोनों 27 साल के थे। दोनों शहर के राजाजीनगर स्थित मोबाइल स्टोर में साथ काम करते थे और करीब दो साल से रिलेशनशिप में…
Read Moreनेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी से संबंधों पर विवाद
काठमांडू। नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी और कारोबारी दीपक भट्ट से संबंध का आरोप है। इसके अलावा निवेश और वित्तीय लेनदेन को लेकर भी सवाल उठे हैं। नेपाल के अखबार कांतिपुर की रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने निष्पक्ष जांच और हितों के टकराव से बचने के लिए पद छोड़ने की बात कही। गुरुंग ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मैंने अपने खिलाफ उठे सवालों को गंभीरता से लिया है। मेरे लिए नैतिकता किसी भी पद से…
Read Moreमोदी को आतंकी कहने पर खड़गे को चुनाव आयोग का नोटिस
कोलकाता/चेन्नई/नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भाजपा ने पीएम मोदी को आतंकी कहने के मामले में चुनाव आयोग से खड़गे की शिकायत की थी। दरअसल खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को आतंकी कहा था। हालांकि बाद में उन्होंने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि पीएम मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं।…
Read Moreरसोई में इस्तेमाल होने वाला साधारण किचन स्पंज, अदृश्य प्रदूषण का स्रोत बनकर सामने आया
उज्जैन। रसोई में इस्तेमाल होने वाला साधारण किचन स्पंज (माइक्रोप्लास्टिक ) अब एक अदृश्य प्रदूषण का स्रोत बनकर सामने आया है। बर्तन धोते समय स्पंज के घिसने से हर साल प्रति व्यक्ति कई ग्राम तक माइक्रोप्लास्टिक निकलता है, जो पानी के रास्ते नदियों, मिट्टी और भोजन श्रृंखला तक पहुंच रहा है। भोपाल के बड़ा तालाब और अन्य जल स्रोतों में माइक्रो और नैनो प्लास्टिक के कण बड़ी मात्रा में पाए गए हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सॉइल साइंस के अध्ययन में मप्र के विभिन्न स्थानों पर मृदा में भी माइक्रोप्लास्टिक…
Read Moreडीजीपी ने किया साइबर वारियर्स योजना पोर्टल का अनावरण सिंंहस्थ 2028: ट्रेनिंग आॅफ ट्रेनर्स अभियान का शुभारंभ
उज्जैन। धार्मिक नगरी में सिंहस्थ महाकुंभ 2028 का आयोजन होने जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था और सफल आयोजन की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर है। जिसको लेकर बुधवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने ट्रेनिंग आॅफ ट्रेनर्स अभियान का शुभारंभ करते हुए साइबर वारियर्स पोर्टल का अनावरण किया। पुलिस सामुदायिक भवन में ट्रेनिंग आॅफ ट्रेनर्स अभियान का शुभारंभ करते हुए डीजीपी ने आधुनिक तकनीक और रणजीतिक योजना पर विशेष जोर दिया। अभियान में 48 विषयों पर 110 व्याख्यान के साथ फील्ड ट्रेनिंग और पुलिस प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्यक्रम में…
Read Moreजहरीला कीटनाशक पीने से बिगड़ी महिला की हालत,मिली देशी-अंग्रजी शराब
उज्जैन। ग्राउंड होटल परिसर में रहने वाली नेहा पति देवेन्द्रसिंह राणावत ने बुधवार शाम जहरीला कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिये शासकीय चरक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती किया है। महिला की हालत खतरे से बाहर है। मामले की सूचना अस्पताल स्टॉफ की ओर से माधवनगर थाना पुलिस को दी गई है। आशंका जताई गई है कि पारिवारिक विवाद में महिला ने कदम उठाया है। पुलिस बयान के बाद मामला स्पष्ट हो पायेगा। । नागझिरी पुलिस सर्कल भ्रमण के दौरान मंगलवार-बुधवार रात गणेशनगर में…
Read Moreचेरिटेबल अस्पताल में तोड़फोड़, युवक पर केस दर्ज,पिता-पुत्र में विवाद
उज्जैन। चेरिटेबल अस्पताल में 13 अप्रैल की रात हुई तोड़फोड़ के मामले में जीवाजीगंज थाना पुलिस ने 8 दिन बाद अस्पताल स्टॉफ के अतुल पिता मंगलप्रसाद मिश्रा निवासी रीवा हाल मुकाम चेरिटेबल अस्पताल की शिकायत पर विष्णु पिता योगेश गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अतुल के अनुसार रात 11.30 बजे आरोपी युवक शराब के नशे में अंदर घुस गया था, जिसे बाहर निकालने का प्रयास किया तो उसने अस्पताल की खिड़की के कांच फोड़ दिये और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार…
Read Moreभारतीय डाक विभाग द्वारा उज्जैन संभाग में आधार विशेष शिविर का आयोजन
उज्जैन। भारतीय डाक विभाग, मालवा संभाग उज्जैन द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। विभाग द्वारा शनिवार को उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी आधार केंद्रों पर ‘विशेष आधार शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने और पुराने आधार को अपडेट करने की सुगम सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उज्जैन मुख्य डाकघर (Head Post Office) में यह कार्य सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक निरंतर जारी…
Read Moreदान दाता ने टैंकर के साथ मेले से वाहन भी खरीद कर दिया श्रद्धालु ने 2500 लीटर ठंडे पानी का टैंकर दान किया -देवास में बनवाया स्टील का डबल बाडी वाला टैंकर
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को ठंडा पानी पीने के लिए मिल सके इसके लिए मुंबई के श्रद्धालु ने वाहन के साथ 2500 लीटर क्षमता का ठंडे पानी का टैंकर बनवा कर दान में दिया है। इसके लिए श्रद्धालु ने एक माह पूर्व वाहन मेले से वाहन का चेसिस क्रय किया और बाद में ठंडे पानी का स्टील का टैंकर बनवाकर उसे वाहन की चेसिस पर लगवाया। बुधवार को मुंबई निवासी अमित पोपटलाल पांचाल ने मंदिर समिति को श्रद्धालुओं को गर्मी के…
Read More