जहरीला कीटनाशक पीने से बिगड़ी महिला की हालत,मिली देशी-अंग्रजी शराब

उज्जैन। ग्राउंड होटल परिसर में रहने वाली नेहा पति देवेन्द्रसिंह राणावत ने बुधवार शाम जहरीला कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिये शासकीय चरक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती किया है। महिला की हालत खतरे से बाहर है। मामले की सूचना अस्पताल स्टॉफ की ओर से माधवनगर थाना पुलिस को दी गई है। आशंका जताई गई है कि पारिवारिक विवाद में महिला ने कदम उठाया है। पुलिस बयान के बाद मामला स्पष्ट हो पायेगा।
। नागझिरी पुलिस सर्कल भ्रमण के दौरान मंगलवार-बुधवार रात गणेशनगर में खड़ी अल्टो कार क्रमांक एमपी 09 सीडी 4369 को संदेह के आधार पर चैक किया तो उसमें देशी शराब के 50 क्वार्टर के साथ 6 बीयर की केन, 1 अंग्रेजी शराब की बोलत रखी होना पाई। एएसआई रोहित पारस ने बताया कि चालक मौके पर नहीं था। शराब के साथ कार को जप्त कर मामले में आबकारी अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया है। नम्बर के आधार पर चालक का पता लगाया जा रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment