5 पुलिसकर्मियों की शिकायत करने वाला व्यापारी निकला अपराधी

इंदौर सहित कई शहरों में गौरव के खिलाफ दर्ज हैं केस, रिटायर्ड एसीपी को भी धमका चुका

ब्रह्मास्त्र इंदौर

लसूड़िया में 5 पुलिसकर्मियों की शिकायत करने वाला व्यापारी गौरव जैन खुद एक आदतन अपराधी है। गौरव के खिलाफ ग्वालियर में 2, झाबुआ और शाजापुर में एक-एक गिरफ्तारी वारंट निकल चुके हैं। वहीं मारपीट और चेक बाउसं के मामले भी दर्ज हैं।
लसूड़िया में एसआई संजय विश्नोई, हेड कांस्टेबल रणवीर कुशवाह, प्रणीत भदौरिया, दिनेश गुर्जर और दीपेन्द्र मिश्रा के खिलाफ गौरव जैन ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी थी। जिसके बाद पांचों को सस्पेंड कर दिया गया था। अब मामले में अलग कहानी निकलकर सामने आ गई है। जिस व्यापारी गौरव जैन ने इनकी शिकायत की वह खुद अपराधी निकला है।

गौरव का एक केस निकलकर सामने आया है। दरअसल कुछ दिन पहले रिटायर्ड एसीपी राकेश गुप्ता ने अपने मोबाइल की जानकारी देते हुए गौरव द्वारा करीब 100 से ज्यादा बार कॉल करने की शिकायत की थी। मानसिक प्रताड़ित करने की बात कही थी। एफआईआर भी हुई थी। मामले में राकेश गुप्ता ने कुछ आडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी थी। जिसमे गौरव उन्हें खुलेआम धमका रहा था।
गौरव के बारे में जानकारी लगी है कि उनकी पत्नी ने महिला संबधी गंभीर अपराध जज के पति विवेक के खिलाफ दर्ज कराया था। गौरव जिस फ्लेट में पत्नी-बेटे के साथ रहता है। उसे किराए पर लिया था। जिसका एग्रीमेंट भी बनवाया था। जिसमें 2020 में खाली नहीं करने को लेकर विवेक के खिलाफ गंभीर शिकायत की गई। मामला कोर्ट में विचारधीन है। उक्त मामले में समझौते के लिए विवेक से गौरव फ्लैट की डिमांड कर रहा है। विवेक एक एफआईआर गौरव पर करा चुके हैं, जिसमें अपशब्द और धमकी के आरोप लगे हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment