3 क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 12 वर्ष का सश्रम कारावास

नीमच। विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जिला-नीमच द्वारा क्रेटा कार में 307.790 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी लक्ष्मण पिता औंकार रेबारी, उम्र-23 वर्ष, निवासी-ग्राम असारवा की ढ़ाणी, तहसील व थाना भदेसर, जिला-चित्तौड़गढ (राजस्थान) को धारा 8/15(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 12 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा ने जानकारी देते हुुए बताया कि दिनांक 22.02.2025 को कार्यालय उपनारकोटिक्स आयुक्त नीमच में मुखबिर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की…

Read More

सिंहस्थ भूमि पर तान दी थी तीन मंजिला इमारत, जी प्लस-3 भवन तोड़ा:आश्रम पर चला बुलडोजर

उज्जैन। सिंहस्थ भूमि पर अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई की। जूना अखाड़े से जुड़े हरियाणा सेवा आश्रम के महामंडलेश्वर ज्योति गिरि जी महाराज के आश्रम में बने जी प्लस-3 भवन को तोड़ दिया गया।नगर निगम की टीम सुबह करीब 5 बजे चार पोकलेन मशीनों और एक जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक दो बार नोटिस देने के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Read More

₹4 हजार की रिश्वत लेते मंडी उपनिरीक्षक और साथी ट्रैप:सोयाबीन की हर बोरी पर ₹10 रिश्वत मांगने का आरोप

उज्जैन। जिले के माकड़ोन अनाज मंडी में सोयाबीन का माल बाहर निकालने के बदले रिश्वत लेने के आरोप में लोकायुक्त ने मंडी उपनिरीक्षक रोशन आर्य और आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी को पकड़ा है। दोनों को 16 अक्टूबर को ₹4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हर बोरी के हिसाब से मांगे ₹10-ग्राम रूपाखेड़ी निवासी व्यापारी योगेश राठौर ने 14 अक्टूबर को लोकायुक्त एसपी विनोद कुमार दीक्षित से शिकायत…

Read More

विजयादशमी पर उज्जैन से आरंभ होकर आयोध्या तक पद जाएगी यात्रा :तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न्। 

 सारंगपुर।सनातन धर्म में हमेशा यह कहा गया है कि ‘वसुधैव कुटुंबकम मतलब पूरा जहान हमारा कुटुंब है। इसी भावना के साथ दिग्विजय सिंहजी इस यात्रा को कर रहे हैं। इसका स्पष्ट एक उद्देश्य है कि धार्मिक धर्म के नाम पर जो चंदा वसूला गया है, उसका हिसाब किताब आरएसएस और उनके संगठनों को देश को देना चाहिए। जिस प्रकार से सनातन धर्म का उपयोग भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और उनके जितने भी आनुषंगिक संगठन हैं, उन्होंने किया है और उसको अपने राजनीतिक लाभ से उसको…

Read More

*गांधी नगर में पंडाल विवाद ने पकड़ा कानूनी तूल, गोलू कुशवाहा पर एफआईआर दर्ज

इंदौर। सड़क पर पंडाल, बाधित आवागमन और कार्रवाई में देरी का मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद प्रशासनिक जवाबदेही का मुद्दा बन गया है। गांधी नगर क्षेत्र में पंडाल लगाकर रास्ता बाधित करने के मामले में गोलू कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अदालत को बताया कि पंडाल से 10 फीट रास्ता खुलवा दिया गया है, लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत के सवालों ने पूरे घटनाक्रम में प्रशासन की भूमिका को भी चर्चा के केंद्र में ला दिया।  *अनुमति नहीं थी तो पंडाल लगने कैसे…

Read More

व्यापारी को दुकान से बाहर बुलाकर पीटा:हिस्ट्रीशीटर ने कहा- गोली मारकर हत्या कर दूंगा, एफआईआर दर्ज

इंदौर।इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक व्यापारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खजराना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश भय्यू उर्फ सुरीला एहसान ने व्यापारी को दुकान से बाहर बुलाकर एक महिला का साथ छोड़ने के लिए कहा।इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की और गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने फोन पर भी व्यापारी को धमकाया। आरोपी पर लूट, डकैती और हत्या समेत कई गंभीर अपराध दर्ज…

Read More

इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ₹8.70 लाख की ठगी:, 9 बार में ट्रांसफर कराए रुपए

इंदौरइंदौर में ऑनलाइन ठगी के दो मामले सामने आए हैं। चंदन नगर में इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 8.70 लाख रुपए ठग लिए गए। वहीं, राजेंद्र नगर क्षेत्र में पत्नी के मोबाइल पर रिचार्ज कराने पहुंचे युवक को बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने का पता चला।जांच करने पर खाते से करीब 51 हजार रुपए कटने की जानकारी मिली। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।9 बार में अलग-अलग खातों…

Read More

बच्चे की देखभाल में लापरवाही के मामले में सजा:UAE शाही परिवार की बहू को रिहैब कैंप भेजा

लंदन।UAE के शाही परिवार से जुड़ी 32 साल की महराह अल नाहयान को लंदन में बच्चे की देखभाल में लापरवाही के मामले में सजा सुनाई गई है। उन्हें दो साल तक रिहैब कार्यक्रम में शामिल होना होगा। साथ ही करीब 7.7 लाख रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ेगा।यह मामला 13 जून का है। उस दिन महराह पश्चिमी लंदन की एक सड़क पर बेहोश मिली थीं। उनके पास उनका 3 साल का बच्चा बिना जूते पहने स्कूटर से खेल रहा था। बच्चा व्यस्त सड़क पर चल रही गाड़ियों के करीब था।…

Read More

रूस में 7 तीव्रता का भूकंप,जापान में 9.9 का अलर्ट:12 मिनट अफरातफरी रही; फिर मौसम एजेंसी ने माफी मांगी

कामचटका।रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे 7 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।इसके कुछ देर बाद जापान की मौसम एजेंसी ने गलती से 9.9 तीव्रता के भूकंप की चेतावनी जारी कर दी। इससे देशभर में अफरातफरी मच गई।हालांकि, एजेंसी ने करीब 12 मिनट बाद अलर्ट वापस ले लिया। जापान की मौसम एजेंसी ने इस गलती के लिए माफी मांगी है।भूकंप के अलर्ट के बाद लोग सड़कों पर आकर बैठ गए। जापान के भूकंप अलर्ट में बड़ी गलती कैसे हुई?-जापान की…

Read More

IAS पर महिला अफसर को गाली देने का आरोप:वर्चुअल मीटिंग में चिल्लाते हुए सस्पेंड करने की धमकी दी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एक IAS अधिकारी का महिला अफसर को गाली देने का वीडियो सामने आया है। वर्चुअल मीटिंग में IAS अधिकारी कुमार राजीव रंजन महिला अफसर बेनिश वानी पर चिल्लाते और उन्हें सस्पेंड करने के साथ नौकरी से निकालने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं।यह घटना मिशन युवा की समीक्षा मीटिंग के दौरान हुई। मीटिंग में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की भूमिका पर चर्चा हो रही थी। उस समय रंजन जम्मू-कश्मीर के श्रम एवं रोजगार विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे।वीडियो में रंजन, बेनिश वानी…

Read More