हाथ लकडिया चंदन की जै बोलो यशोदा नंदन की … हीरामिल गेट से पंचक्रोशी यात्रियों ने किया नगर प्रवेश पंचक्रोशी यात्रियों के स्वागत कर धर्मालुओं ने की सेवा -आस्था की 118 किलोमीटर यात्रा कर कर्कराजेश्वर रेती घाट पहुंचे,आज अष्टतीर्थी यात्रा करेंगे

  उज्जैन। गुरूवार को सुबह से पंचक्रोशी यात्रियों के नगर प्रवेश का क्रम शुरू हो गया था लेकिन यात्री इक्का-दुक्का ही आ रहे थे। दोपहर में 118 किलोमीटर की पंचक्रोशी यात्रा पूर्ण कर यात्रियों के जत्थों ने नगर प्रवेश किया। इस दौरान यात्री काफी जोश में दिखे और पूरे उत्साह से भजन गाते,नाचते उन्होंने नगर में प्रवेश किया। शहर के धर्मालुजनों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत कर सेवा की। विधि विधान से इस वर्ष पंचक्रोशी यात्रा की शुरूआत 10 अप्रेल से हुई थी। वैसे तो यात्री सप्तमी एवं अष्टमी…

Read More

बैसाखी पर्व धूम धाम से मनाया

महिदपुर। पंजाबी महिला विकास समिति महिदपुर द्वारा बैसाखी पर्व धूम धाम से मनाया गया जिसमें महिलाओं और बच्चों ने पंजाबी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसका संचालन दीप्ति मल्होत्रा द्वारा पंजाबी में किया गया। रेखा मल्होत्रा द्वारा बैसाखी थीम पर तंबोला भी खिलाया गया तथा अन्य मनोरंजक खेल खेले गए,साथ ही सभी सदस्यों ने पंजाबी भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर पंजाबी समाज की 70 महिलाएं उपस्थित थी। संचालन रजनी गुलाटी और राखी उथरा द्वारा किया गया। मुक्ता कालरा द्वारा बैसाखी क्यों मनाते हैं इस विषय पर…

Read More

श्री गुरु संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726 वी जयंती मनाई

उन्हेल। श्री सकल पंच सेन समाज उन्हेल द्वारा श्री गुरु संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726 वीं जयंती पर पंडित धीरज उपाध्याय द्वारा एवं सभी समाज जन द्वारा श्री गुरु सेन जी महाराज की महाआरती के साथ महाप्रसादी वितरण की गई, इस शुभ अवसर पर सेन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी अध्यक्ष श्री बाबूलाल चौहान, पूर्व पार्षद दिनेश सोलंकी एडव्होकेट, रमेशचंद्र सेन, उज्जैन मंदिर ट्रस्ट उपाध्यक्ष सुरेश सोलंकी, रामगोपाल चौहान, युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र सेन, अमृत वर्मा बेडावन, सरपंच राकेश परमार धूमाहेडा, लखन वर्मा रूपाखेड़ी, राहुल सोलंकी, प्रकाश सेन, कमल सेन,…

Read More

सेनजी महाराज की जयंती मनाई

महिदपुर। लक्ष्मीनारायण एवं सैनाचार्य मंदिर भीमाखेड़ा पर सैनाचार्य सेनजी महाराज की जयंती मनाई गई। समाजजनों की उपस्थिति में सेनजी महाराज की महाआरती कर महाप्रसादी वितरित की गई। आरती पंडित मनोहरदास जी द्वारा उतारी गई। इस अवसर पर समाज सेवक का कचरूलाल सेन, युवा अध्यक्ष कैलाशचंद्र सेन, सुरेश कलजी, बद्रीलाल वर्मा, शरद परमार, रोडूलाल सेन, भादरलाल सेन, ईश्वरलाल सेन, बबलू सेन, मोहन लालजी,राहुल, जगदीश, बसंतीलालजी आदि उपस्थित थे।

Read More

कौटिल्य अकादमी, मक्सी के विद्यार्थियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास

मक्सी। जब सपनों में जुनून हो, मेहनत में निरंतरता हो और लक्ष्य स्पष्ट हो—तब सफलता सिर्फ परिणाम नहीं, एक प्रेरणा बन जाती है। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है कौटिल्य एजुकेशनल अकादमी, मक्सी के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने, जिन्होंने उइरए बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर नया इतिहास रच दिया। इस वर्ष विद्यालय ने 100% परिणाम के साथ न केवल उत्कृष्टता का परिचय दिया, बल्कि पूरे मक्सी नगर में हर तरफ कौटिल्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने सफलता का सर्वश्रेष्ठ मानदंड स्थापित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी:…

Read More

कला संकाय की छात्रा अंतिम तथा विज्ञान संकाय के मनीष को मिलेगी स्कूटी

महिदपुर रोड। नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी श्रेष्ठ रहा कला संकाय की छात्रा अंतिम पिता बालू सिंह ने 84.4% तथा विज्ञान संकाय की मनीष हिम्मतलाल ने 83.2% अंक हासिल कर प्रदेश शासन की लोकप्रिय योजना की स्कूटी योजना का लाभ मिलेगा विद्यालय में सभी संकाय से छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर 14 लैप टॉप हासिल करने के पात्रता प्राप्त की परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा अन्य विषयों का परीक्षा परिणाम भी संतोषजनक रहा सफलता पर छात्रों तथा पालकों…

Read More

सहेली के साथ रिजल्ट देखने गई 12वीं की छात्रा ने पूरक आने के बाद ब्रिज से लगाई छलांग

उज्जैन।उज्जैन में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद एक छात्रा ने एक विषय में पूरक आने से तनाव में आकर मक्सी रोड ब्रिज से छलांग लगा दी। घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।यह घटना बुधवार को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सामने आई। कक्षा 12वीं की छात्रा ने अपने रिजल्ट में एक विषय में पूरक आने के बाद यह कदम उठाया। उसने मक्सी रोड ब्रिज से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर…

Read More

SI-ट्रेवल्स संचालक भिड़े, :बस रोकने पर विवाद, पैसे मांगने और कॉलर पकड़ने के आरोप

इंदौर। खजराना इलाके स्थित रोबोट चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान एसआई और बस एजेंसी संचालक के बीच विवाद हो गया। बस खड़ी कर सवारी भरने को लेकर शुरू हुई बहस ने तूल पकड़ लिया।एजेंसी संचालक ने एसआई पर पैसे मांगने का आरोप लगाया, जबकि एसआई ने उल्टा उन पर अभद्रता और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।जानकारी के मुताबिक एसआई सुरेंद्र सिंह ने शिवानी ट्रेवल्स की बस को रोबोट चौराहे पर सवारी भरते समय रोका। इसी बात को लेकर एजेंसी संचालक सुनील चौहान…

Read More

घर में पड़ा रहा शव, चूहों ने कुतरा:आंख-चेहरा क्षत-विक्षत मिला; बच्चों की गेंद से खुला राज

इंदौर। चंदन नगर इलाके में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव उसके घर में कई दिनों से पड़ा था। जिसे चूहों ने बुरी तरह कुतर दिया था। मृतक शराब पीने का आदी था।हैरानी की बात यह है कि घटना का खुलासा तब हुआ, जब गली में खेल रहे बच्चे गेंद लेने उसके घर के अंदर पहुंचे। शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और मामले का पता चला।चंदन नगर पुलिस के अनुसार घटना नंदन नगर की है। यहां रहने वाले छगन नामक…

Read More

सारा अली खान ने बर्फबारी में टेंट में रात बिताई, उत्तराखंड में ट्रेकिंग की, 18 किमी पैदल चलीं, बोलीं- सुकून मिला

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने उत्तराखंड की बफीर्ली पहाड़ियों पर ट्रेकिंग की। टिहरी में 18 किलोमीटर पैदल चलीं। पंवाली कांठा बुग्याल में बर्फबारी और खूबसूरत वादियों का दीदार किया। भारी बर्फबारी के बीच टेंट लगाकर रात गुजारी। स्थानीय लोगों के साथ समय बिताकर पहाड़ी खाने का आनंद उठाया। ट्रैकर कुलदीप रावत ने बताया कि सारा अली खान 11 अप्रैल को टिहरी के घुत्तू आई थीं। यहां 3 दिन रुकीं और सोमवार यानी 13 अप्रैल को वापस चली गईं। सारा ने ग्वाणा गांव से करीब 18 किलोमीटर लंबे पैदल ट्रैक…

Read More