3 दिन में शर्त नहीं मानी तो तेल पाइपलाइन ब्लास्ट हो जाएंगी

ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को ईरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उसके पास युद्ध खत्म करने के लिए सीजफायर पर सहमत होने के लिए सिर्फ तीन दिन हैं, नहीं तो उसकी तेल पाइपलाइन में ब्लास्ट हो जाएगा। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान तेल का निर्यात नहीं कर पाता, तो पाइपलाइन में दबाव बढ़ेगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि तेल को जहाजों या स्टोरेज टैंकों में भेजने का रास्ता बंद है और उस पर नाकेबंदी लगी हुई है। उन्होंने…

Read More

अकोला में सबसे ज्यादा 46.9 डिग्री तापमान

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली देश में भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है। पूर्वोत्तर को छोड़कर भारत के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से 46 डिग्री के बीच बना हुआ है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में रविवार को तापमान 46 डिग्री के पार चला गया। यूपी के 60 जिलों में आज लू का अलर्ट है। महाराष्ट्र के अकोला में तापमान सबसे ज्यादा 46.9 डिग्री रहा। इसके बाद अमरावती (महाराष्ट्र) में 46.8 डिग्री, बांदा में 46.6 डिग्री, वर्धा (महाराष्ट्र) और बाड़मेर (राजस्थान) में 46.4 डिग्री, जैसलमेर (राजस्थान) और…

Read More

बंगाल- पीएम की रैली से पहले बीजेपी-टीएमसी समर्थकों में झड़प

सीआईएसएफ जवान को गोली लगी, 3 घायल ब्रह्मास्त्र कोलकाता पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगदल में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली है। इससे पहले रविवार रात बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और देशी बम भी फेंके गए। इसमें तीन लोग घायल हुए, जबकि एक सीआईएसफ जवान के पैर में गोली लगने का दावा किया गया है। जगदल के जलेबी माठ मैदान में प्रधानमंत्री की रैली होनी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रैली के लिए लगाए गए…

Read More

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज साइन होगा

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन होगा। दिल्ली में भारत मंडपम में होने वाले इस कार्यक्रम में यूनियन मिनिस्टर आॅफ कॉमर्स पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के मिनिस्टर आॅफ ट्रे़ड टॉड मैक्ले शामिल होंगे। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य अगले पांच सालों में बायलेटरल ट्रेड को दोगुना कर 5 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। इस ऐतिहासिक समझौते के तहत न्यूजीलैंड अगले 15 सालों में भारत के मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्विस और इनोवेशन सेक्टर में 20 बिलियन डॉलर (करीब 1.8 लाख करोड़ रुपए) का निवेश करेगा। इससे…

Read More

माली के रक्षामंत्री सादियो की बम धमाके में मौत, घर पर सुसाइड कार से हमला हुआ

बमाको। माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की बम धमाके में मौत हो गई। राजधानी बमाको से करीब 15 किमी दूर काटी शहर में उनके घर पर आत्मघाती कार से हमला किया गया। हमले में सादियो की दूसरी पत्नी और दो पोते भी मारे गए। यह जानकारी उनके परिवार और अधिकारियों ने दी। एक रिश्तेदार ने रॉयटर्स को उनकी मौत की पुष्टि की, जबकि उनके साले ने फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। हमले के पीछे अल-कायदा से जुड़ा जिहादी संगठन जेएनआईएम और तुआरेग विद्रोही समूह एफएलए का गठजोड़ बताया…

Read More

पारिवारिक विवाद में बहू ने सास के साथ की मारपीट

उज्जैन। खाराकुआ थाना क्षेत्र के अमरपुरा में शनिवार रात अदिबा खान का पति जुनैद खान से पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया था। अदिबा ने अपने मायके से परिजनों को बुला लिया। इस दौरान विवाद बढ़ता देख अदिबा की सास रेहाना पति अयुब खान बहू को समझाने पहुंची तो उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। रेहाना के साथ मारपीट होती देख पुत्र जुनैद बीच-बचाव के लिये आया तो पत्नी अदिबा और उसके परिजनो ने जुनैद को पीटा दिया। विवाद में रेहाना को ज्यादा चोंट लगने…

Read More

स्कूटी सवार 2 बदमाशों ने तोड़ा सूने मकान का ताला -तिरूपति डायमंड में चोरी, रैकी करते कैमरों में हुये कैद

उज्जैन। इंदौर-नागदा बायपास मार्ग पर शनिवार-रविवार रात चोरी की वारदात हो गई। स्कूटी से आये 2 बदमाशों के फुटेज पुलिस को मिले है। रात 1.30 बजे बदमाशों ने इंजीनियिर के मकान का ताला तोड़ा और लाखों के आभूषणों के साथ नगद राशि चोरी कर भाग निकले। नीलगंगा थाना क्षेत्र की तिरूपति डायमंड कलोनी में विनय तंवर किराये के मकान में पत्नी के साथ निवास करते है। विनय इंदौर में इंजीनियर है और डेली अपडाउन करते है। उनकी पत्नी उज्जैन में शासकीय स्कूल की शिक्षिका है। शनिवार को दोनों इंदौर गये…

Read More

कॉबिंग गश्त में 295 वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा -गिरफ्त में आये 6 फरार इनामी बदमाश, 3 चाकू लेकर घूमते मिले

उज्जैन। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ आमजन को सुरक्षित और भय मुक्त रखने के उद्देश्य से शनिवार-रविवार रात जिले में कॉबिंग गश्त की गई। तड़के तक चली गश्त में 295 स्थाई और गिरफ्तार वारंटियों को पकड़ा गया। 6 फरार इनामी बदमाश भी गिरफ्त में आ गये। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में शनिवार रात 11 बजे पूरे जिले में 600 पुलिसकर्मियों ने एक साथ मेगा कॉबिंग गश्त की शुरूआत की। गश्त का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित और भय मुक्त रखने के साथ काफी समय…

Read More

खुसूर-फुसूर जिलाशिक्षा या जिला शिक्षा… गर्मी के दौर में स्कूलों के संचालन को लेकर

खुसूर-फुसूर जिलाशिक्षा या जिला शिक्षा… गर्मी के दौर में स्कूलों के संचालन को लेकर प्रदेश के तमाम जिलों ने आदेश जारी करते हुए तापमान की अधिकता को देखते हुए निम्नतम कक्षाओं के बच्चों के अवकाश घोषित किए हैं। आसपास के जिलों के साथ इस दौरान प्रदेश के कई बडे एवं छोटे जिलों के आदेश पर नजर गई। कुछ जिलों में नर्सरी से लेकर पांचवी एवं कुछ जिलों में नर्सरी से लेकर 8 वीं तक के ‍विद्यार्थियों के लिए अगले 4 दिनों के लिए अवकाश घोषित किए गए हैं। खास बात…

Read More

मुकेश यादव एवं रवि वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया उविप्रा की कमान रविन्द्र सोलंकी के हाथ

  उज्जैन । मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय ने रविवार को एक आदेश जारी कर उज्जैन विकास प्राधिकरण की कमान भाजपा नेता रविन्द्र (रवि) सोलंकी के हाथों में सौंपी है। उनके साथ ही दो उपाध्यक्ष एवं 5 अशासकीय सदस्य नियुक्त किए गए हैं। जिनमें 4 पूर्व पार्षद शामिल हैं। इन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नियुक्त किया गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग उप सचिव सी के साधव ने जारी आदेश में बताया कि नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम…

Read More