इंदौर। संयोगितागंज थाना क्षेत्र में वॉट्सएप हैक कर मेडिकल इमरजेंसी का झांसा देकर एक महिला से एक लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने इंग्लैंड में रहने वाले अपने परिचित के नाम से आए वॉट्सएप मैसेज पर भरोसा कर दो किश्तों में रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में फोन पर बात करने पर पता चला कि परिचित का वॉट्सएप अकाउंट हैक हो चुका था। इमरजेंसी बताकर मांगे पैसे-पुलिस के अनुसार उषागंज छावनी निवासी राबिया खान पत्नी नासिर खान ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 20 जून को उनके परिचित इंग्लैंड निवासी याकूब खान के मोबाइल नंबर से वॉट्सएप मैसेज आया। मैसेज में मेडिकल इमरजेंसी बताकर तुरंत पैसों की जरूरत होने की बात कही गई और एक पंजाब नेशनल बैंक का खाता नंबर भेजा गया।
महिला से एक लाख की ठगी:परिचित का वॉट्सएप हैक किया, मेडिकल इमरजेंसी के नाम मांगे रुपए