उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आयोजित 21 वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव-2026 का आयोजन 30 जुलाई 2026 से 7 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को देश के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय कलाकारों द्वारा संगीत, वादन एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस वर्ष कुल 6 शनिवारों में 20 प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।
प्रथम शनिवार (1 अगस्त 2026)
– सुश्री रिंधाना-अविनाश – शास्त्रीय गायन
– श्री निशांत सिंह एवं श्री देबव्रत गुप्ता – तबला एवं पखावज वादन
– पद्मश्री डॉ. पुरू दाधीच – समूह कथक नृत्य
द्वितीय शनिवार (8 अगस्त 2026)
– पं. विनोद कुमार द्विवेदी– शास्त्रीय गायन
– सुश्री चित्रांगना आंगले – पखावज वादन
– सुश्री अरनी भक्त – समूह भरतनाट्यम
– श्रीमती दिव्या शर्मा – शास्त्रीय गायन
तृतीय शनिवार (15 अगस्त 2026)
– सुश्री वैशाली बकोरे – शास्त्रीय गायन
– पद्मश्री रोनू मजूमदार – बांसुरी वादन
– सुश्री रेखा राजू – मोहिनीअट्टम नृत्य
– सुश्री श्रुति सिन्हा – समूह कथक
चतुर्थ शनिवार (22 अगस्त 2026)
– सुश्री देवलीना राय – शास्त्रीय गायन
– सुश्री प्रतिभा रघुवंशी एलची – समूह कथक
– सुश्री बेदोरिषी बंदोपाध्याय – सितार वादन
– श्री लोकेश सिंह तोमर – समूह शास्त्रीय नृत्य
पंचम शनिवार (29 अगस्त 2026)
– सुश्री कल्याणी सुगंधी – शास्त्रीय गायन
– श्री सत्येन्द्र सिंह सोलंकी – संतूर वादन
– श्री सौरव–गौरव मिश्रा – समूह नृत्य
समापन संध्या (5 सितंबर 2026)
श्रावण महोत्सव की अंतिम संध्या पर पद्मभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट द्वारा मोहन वीणा वादन तथा सुश्री रागिनी मक्खर द्वारा समूह कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
श्रावण महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित प्रतिष्ठित कलाकार अपनी कला से भगवान श्री महाकालेश्वर के श्रीचरणों में सांगीतिक एवं सांस्कृतिक कला साधना अर्पित करेंगे।