इंगोरिया। नाबालिग को बहला फुसला कर भगा कर गांव ले जा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को इंगोरिया पुलिस ने धुरेरी ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर 23 जुलाई को न्यायालय में पेश किया है। थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि 11 जुलाई को फरियादी ने उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम सरसाना से भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 13 जुलाई को पुलिस ने अपहृता को आरोपी के गांव भेरूपाड़ा थाना बदनावर से दस्तयाब कर लिया गया था। पर आरोपी उसके गांव से भाग…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
अवैध खनन रोकने गए पटवारी पर खनन माफियाओं का जानलेवा हमला, हाथ फ्रैक्चर
आलोट। बरखेड़ा कला थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ में अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी अजय चौहान पर खनन माफियाओं द्वारा किए गए जानलेवा हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमले में पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रतलाम रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार पटवारी अजय चौहान राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्राम देवगढ़ स्थित पुलिया के पास चल रहे अवैध खनन को रोकने पहुंचे थे।…
Read Moreएक पखवाड़े में नगरपालिका परिसर से दूसरी बार बाईक चोरी: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बदमाश
खरगोन। नगर पालिका परिसर के पार्किंग स्थल से एक पखवाड़े में दूसरी बार बाईक चोरी का मामला सामने आया है। यहां पार्किंग में खड़ी बाईक को दिनदहाड़े चुराने की वारदात नगर पालिका के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। मिली जानकारी अनुसार न्यायालय में पदस्थ भृत्य शैलेन्द्र मंडलोई की बाईक नगरपालिका परिसर से अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। मंडलोई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरु की है। पुलिस ने नगर पालिका परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले…
Read Moreराहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
मल्हारगढ़। संसद में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की गिरफ्तारी तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ के नेतृत्व में व्यापक विरोध-प्रदर्शन किया गया। काकासाहेब गाडगिल चौराहे से कांग्रेसजनों ने हाथों में काली पट्टियां बांधकर पैदल मार्च निकाला। “लोकतंत्र बचाओ”, “युवा सम्मान बचाओ”, “तानाशाही नहीं चलेगी” और “छात्रों पर अत्याचार बंद…
Read Moreमांधाता पुलिस ने किया 13 साल पुराने इनामी अपराधी को गिरफ्तार ..भेजा जेल
खरगोन। माननीय जेएमएफसी न्यायालय मांधाता के लड़ाई झगड़े के वर्ष 2013 के प्रकरण में आरोपी मांगू उर्फ राज पिता भारत भील उम्र 32 निवासी गलगांव थाना सनावद जिला खरगोन का दिनांक 16/12/2021को स्थाई वारंट जारी हुआ, जिसे पकड़ने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय खंडवा द्वारा 1000 राशि का ईनाम उद्घोषित किया था।थाना प्रभारी मांधाता के निर्देशन में दिनांक 22/7/ 26 को टीम गठित की गई आरोपी मांगू उर्फ राज को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मांधाता पेश किया गया बाद जेल वारंट प्राप्त कर जिला जेल खंडवा भेज दिया गया ।टीम…
Read Moreहॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में मप्र. के विवेक का चयन : बेल्जियम-में होंगे मुकाबले
भोपाल।मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन एफआईएच हॉकी विश्व कप-2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम में हुआ है। यह टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा। विवेक एक बार फिर भारतीय टीम की ओर से मिडफील्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे।भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह करेंगे, जबकि मनप्रीत सिंह भी टीम का हिस्सा हैं। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलित संयोजन के साथ विश्व कप में उतरने का फैसला किया है। 19 अगस्त को पाकिस्तान से…
Read Moreरेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास मिली अर्द्धनग्न लाश :मर्ग कायम
उज्जैन। रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास बुधवार शाम रिमझिम बारिश के बीच एक व्यक्ति की अर्द्धनग्न लाश मिलना सामने आया है। शव पड़ा होने की खबर मिलने पर देवासगेट और जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामला जीआरपी सीमा का होने पर जीआरपी द्वारा शव को चरक अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक हुलिये से भिक्षुक दिखाई दे रहा है। वह कुछ दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था। उसकी हरकते विक्षिप्त जैसी थी। जीआरपी के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है। उसकी…
Read Moreगिरफ्त में नहीं आ सके ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले :रिमांड खत्म होने पर जेल भेजा
उज्जैन। रविवार रात चैकिंग के दौरान चिमनगंज थाना पुलिस ने कानीपुरा मार्ग से पंजाब पासिंग कार में सवार अयाज पिता एजाज अंसारी 24 साल निवासी विराटनगर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 61 ग्राम एमडी ड्रग्स मिलने पर एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर 3 दिनों की रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान उसने तराना वेयर हाऊस के पास 2 युवकों से ड्रग्स लाना कबूल किया था। एसआई सुरेन्द्र मंडलोई ने बताया कि ड्रग्स उपलब्ध कराने वालों की तलाश में एक टीम तराना पहुंची थी, लेकिन दोनों…
Read Moreसोनम फिर जेल जाएगी, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द:तीन हफ्ते में सरेंडर करना होगा
इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी। कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका पर सुनवाई के बाद गुरुवार को फैसला सुनाया।सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। यानी सोनम को फिर जेल जाना होगा। कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट ने गिरफ्तारी के आधारों की जानकारी दिए जाने में कथित खामियों के आधार पर जमानत देकर गलती की थी।इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि मामले का ट्रायल…
Read Moreछात्रा के अश्लील वीडियो किए वायरल:मिलने से मना करने पर परिचितों को भेजे:एफआईआर दर्ज
इंदौर।राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय लॉ स्टूडेंट के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा ने मिलने से इनकार किया तो उसके सोशल मीडिया मित्र ने पहले धमकियां दीं और फिर उसके वीडियो परिचितों व सहेलियों को भेज दिए। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक पीड़िता की पहचान करीब एक वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश निवासी आदित्य पुत्र राहुल वर्मा…
Read More