सूरत में 4 घंटे में 4 इंच बारिश:7 ट्रेनें रद्द; MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर।मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश के 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में लगातार 60 घंटे से बारिश हो रही है।वहीं, गुजरात के सूरत में 4 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। भेड़ावल और सीमादा नदियां उफान पर हैं। अन्य नदियां भी खतरनाक स्तर पर बह रही हैं। 2,244 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 3 जिलों में बारिश का रेड,11 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में…

Read More

छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर:CJP प्रदर्शन के खिलाफ हाईकोर्ट में कल सुनवाई

नई दिल्ली।सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने गुरुवार को छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मौन आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था।उनका कहना है कि पीएम सर्वोच्च नेता हैं, इसलिए जनता के सवाल उन तक पहुंचाना जरूरी है। उधर, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी।एक जनहित याचिका में अपील की गई है कि प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली को बंधक बना दिया है। कई सड़कें बंद हैं और आम नागरिकों को भारी परेशानी का…

Read More

सिंहस्थ -28 में फूलों की मांग से धन की आमद होगी,कृषकों को पुष्प खेती से होगा लाभ उज्जैन एवं आसपास के जिलों में जमकर होगी फूलों की खेती -नीबू,पपीता,जामफल ,ककडी,तरबूज,खरबूज का उत्पादन किसानों को करेगा मालामाल

  उज्जैन। सिंहस्थ -28 का आयोजन में जिले के ही नहीं आसपास के  कृषकों के लिए धन की वर्षा लेकर आने वाला है। अप्रेल –मई में आयोजित सिंहस्थ से पूर्व अखाडों की जमात उज्जैन पहुंच जाएगी। उसके उपरांत नगर में पेशवाई निकलेगी। इस दौरान फूलों की मांग जमकर होगी इस दौरान कृषकों की मेहनत पर जमकर धन वर्षा होगी। इस मांग की पूर्ति के लिए उज्जैन सहित आसपास के जिलों में कृषकों को पुष्पों की खेती के लिए योजना तय की जा रही है।भरी गर्मी में आयोजित होने वाला सिंहस्थ…

Read More

अधिकारियों की सवारी मार्ग को लेकर चिंता बढी सांस फूली दस दिनों में कैसे होगा काम,अधूरे पडे सवारी मार्ग के निर्माण -अस्थायी विकल्प का लिया जाएगा सहारा,कई स्थानों पर नाली,सडक का अभाव

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण –भादौ मास में निकलने वाली सवारी को लेकर अधिकारियों की चिंता बढ गए है। मार्ग के कई क्षेत्रों में निर्माण कार्य की स्थिति साफ नहीं है ऐसे में यह चिंता बढ रही है। निर्माण से जुडे अधिकारियों की सांस फूली हुई है तो अस्थाई विकल्पों का सहारा लेने पर भी विचार कायम है। अगले दस दिनों में सवारी निकलने का क्रम शुरू होने वाला है ऐसे में अधूरे निर्माण चिंता को बढा रहे हैं।भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण –भादौ मास में प्रति सोमवार को…

Read More

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,​; बंद मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना

रतलाम, । औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत काटजू नगर (नगर सुधार न्यास) में बुधवार दोपहर एक बंद मकान में 35 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक युवक की ढाई माह पूर्व ही शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी अपने मायके चली गई थी, जिसके बाद से युवक घर में अकेला रह रहा था।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुरेश उर्फ…

Read More

दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में मंदसौर जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मन्दसौर। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और विपक्षी नेता राहुल गांधी सहित अन्य  के साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में जिले भर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मंदसौर सहित दलौदा, कुंचड़ौद, शामगढ़, मल्हारगढ़ में प्रदर्शन किये व ज्ञापन सौंपे। जिला मुख्यालय पर मंदसौर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौराहे से सिटी कोतवाली थाना तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिटी कोतवाली पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की…

Read More

हाईकोर्ट स्टे के बाद कार्यवाही रुकने से नाराज सकल हिंदू समाज ने किया सीएमओ के घर का घेराव

सनावद।कृषि भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए टर्फ और ऑफिस को ध्वस्त करने पहुंची प्रशासन की टीम को व्हाट्सएप पर हाईकोर्ट का स्टे दिखाने के बाद वापस लौटना पड़ा। इससे नाराज सकल हिंदू समाज ने नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ के घर का घेराव कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़वाह ब्लॉक के प्रशासनिक अधिकारी तुरंत नगर पालिका पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की। इस दौरान प्रशासन ने वकीलों से भी सलाह-मशविरा किया। आंदोलनकारियों का आरोप है कि “क्या अब मोबाइल और…

Read More

दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

 जावरा  । दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने विपक्षी दलों का धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष नेता  राहुल गांधी प्रियंका गांधी सहित कई सांसदो  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त गिरफ्तारी के विरोध में देश भर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया ।नगर में भी ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मंगलवार रात्रि में तहसील कार्यालय के बाहर प्रदेश कांग्रेस महासचिव युसूफ कडपा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा के नेतृत्व में धरना देकर प्रदर्शन किया ।कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार…

Read More

सर्विस रोड पर लग रहा जाम स्कूली बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

 सारंगपुर।कस्बे में हर सप्ताह लगने वाला साप्ताहिक हाट बाजार स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर अव्यवस्थित तरीके से सजने वाली दुकानों के कारण घंटों तक भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। फुटकर दुकानदारों द्वारा सडक के बडे हिस्से पर कब्जा कर लेने से न केवल सामान्य यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि स्कूल वाहनों और आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।स्कूली बच्चों और एंबुलेंस के पहियों पर लग रहा ब्रेक-स्थानीय नागरिकों…

Read More

23 व 27 जुलाई को रेल्वे ब्लॉक, कई ट्रेनें देरी से चलेंगी, एक पैसेंजर ट्रेन रहेगी रद्द

       महिदपुर रोड। प.म. रेल्वे के कोटा मंडल में दरा और कंवलपुरा स्टेशन के बीच पुल संख्या 148 के पास नये रोड अंडर ब्रिज (आर यूबी) के निर्माण कार्य के लिये 23 जुलाई गुरुवार तथा 27 जुला ई  सोमवार को इंजीनियरिंग ब्लॉक लिये जाने से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा वहीं कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी । *रेल्वे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 23 जुलाई गुरुवार* को डाउन लाइन पर दोपहर 12:45 बजे से शाम 5:45 बजे तक और अप लाइन पर दोपहर 1:45 बजे से शाम 4:45…

Read More