नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर।मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश के 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में लगातार 60 घंटे से बारिश हो रही है।वहीं, गुजरात के सूरत में 4 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। भेड़ावल और सीमादा नदियां उफान पर हैं। अन्य नदियां भी खतरनाक स्तर पर बह रही हैं। 2,244 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 3 जिलों में बारिश का रेड,11 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट है।यूपी में आज 69 जिलों में बारिश का अलर्ट है। उधर, असम में बाढ़ से 6.53 लाख लोग प्रभावित हैं। 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक मृतकों की संख्या 41 पहुंच गई है।सूरत में भेड़ावर क्रीक और कृष्णानगर क्षेत्र से लोगों को निकाला गया। कई नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई।जम्मू में तवी नदी में फंसे दो लोगों का रेस्क्यू-जम्मू पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) ने तवी नदी में फंसे दो लोगों का रेस्क्यू किया। दोनों पशु चराने प्राम्ब्ली इलाके में गए थे, तभी अचानक जलस्तर बढ़ गया और दोनों फंस गए।
सूरत में 4 घंटे में 4 इंच बारिश:7 ट्रेनें रद्द; MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट