एक पखवाड़े में नगरपालिका परिसर से दूसरी बार बाईक चोरी: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बदमाश

खरगोन नगर पालिका परिसर के पार्किंग स्थल से एक पखवाड़े में दूसरी बार बाईक चोरी का मामला सामने आया है। यहां पार्किंग में खड़ी बाईक को दिनदहाड़े चुराने की वारदात नगर पालिका के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।  मिली जानकारी अनुसार न्यायालय में पदस्थ भृत्य शैलेन्द्र मंडलोई की बाईक नगरपालिका परिसर से अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। मंडलोई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरु की है।      पुलिस ने नगर पालिका परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले है, जिसमें चोर नजर आ रहा है। उल्लेखनीय है कि 15 दिन पहले भी इसी परिसर से बाईक चोरी की घटना हो चुकी है। शासकीय परिसर एवं सीसीटीवी कैमरे से लेस स्थान से बाईक की लगातार हो रही चोरी परिसर की सुरक्षा को लेकर भी चिंता का सबब बनी हुई है। नगर पालिका स्टॉफ सहित यहां आने वाले शहरवासियों को भी अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी  है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment