*बड़नगर।. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उज्जैन महाकाल से अयोध्या रामलला तक चल रही 930 किमी की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ दीपावली के अवकाश के बाद फिर शुरू हो गई है। दीपावली पर कुछ दिन के विश्राम के बाद यात्रा ने पुनः गति पकड़ ली है और बड़नगर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे बालूसिंह पंवार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पदयात्रा में चल रहे हैं।जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बालूसिंह पंवार यात्रा के प्रथम दिन 20 अक्टूबर से ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ पूरी यात्रा में पदयात्री के रूप में शामिल हैं। दीपावली बाद फिर शुरू हुई यात्रा में भी वे उसी उत्साह के साथ रोज 15 किमी पैदल चलकर जनसंवाद कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। यात्रा के सफल संचालन के लिए 6-6 कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है। यात्रा में धार से नरेंद्रसिंह बुंदेला, हाकमसिंह रायसेन उदयपुरा, आशुतोष शुक्ला आदि भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि उज्जैन से शुरू हुई यात्रा तराना, शाजापुर, राजगढ़ होते हुए बुंदेलखंड की ओर बढ़ रही है और 70 दिनों में अयोध्या पहुंचेगी।बड़नगर क्षेत्र के लोगों ने बालूसिंह पंवार के इस संकल्प को सराहा है। उनके साथी बताते हैं कि दीपावली के बाद फिर से यात्रा में लौटना और पूरी 930 किमी की पदयात्रा में लगातार साथ चलना बड़नगर के लिए गर्व की बात है।
स्वाभिमान यात्रा’ अवकाश के बाद फिर शुरू हुई * यात्रा में बालूसिंह पंवार फिर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ*