इंदौर। इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार रात सीमा क्षेत्र पर कब्जे के विवाद में विका और हितेश ने दीपेश चोरे पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात इतनी बेरहम थी कि विका ने युवक का कान काटकर अलग कर दिया। विका पर पहले से हत्या के दो मामले दर्ज बताए जा रहे हैं और वह जमानत पर बाहर था। ऐसे बदमाश खुलेआम चाकू चला रहे हैं, आखिर मैडम की सख्ती कहां नजर आ रही है? क्या किसी बड़ी वारदात के बाद ही पुलिस जागेगी?
मैडम! क्षेत्र में सख्ती दिखाइए, वरना बदमाशों के हौसले ऐसे ही बुलंद रहेंगे!