सारंगपुर।नगर में त्योहारी सीजन के बीच मौसम बदलने के साथ हरी सब्जियों के दाम भी बढे हैं। कई सब्जियां दोगुने से तीन गुने दाम पर बिक रही हैं। अदरक के दाम में सबसे ज्यादा तेजी आई है। कुछ दिन पहले तक 50 रुपए किलो बिकने वाला अदरक अब 200 रुपए किलो तक पहुंच गया है। प्याज और अदरक के दाम बढने से परिवारों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड रहा है।एक महीन से दाम ज्यादा-स्थानीय व्यापारी सुरेश पुष्पद ने बताया कि गिलकी 60 रुपए किलो और फूलगोभी व पत्तागोभी 20 से 30 रुपए प्रति नग बिक रही हैं। नई बटलाफली 240 रुपए किलो बिकी। नींबू 10 रुपए प्रति नग और 200 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है। स्थानीय निवासी शोएब हसन और दीपक कुमार ने कहा कि सब्जियों के दाम अभी से इस स्तर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि तेजी जारी रही तो आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है।अचानक बढे दाम–ग्राहक सजन सोनी ने कहा कि कुछ दिन पहले तक सब्जियां सस्ती थीं। अचानक बढे दामों से आम लोगों और होटल कारोबार का मासिक बजट बिगडा है। उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल, खाद्य तेल और शक्कर पहले ही महंगे हैं। अब प्याज और अदरक के दाम बढने से परिवारों का खर्च और बढ गया है।
अदरक के दाम 50 से बढ़कर 200 रुपए किलो हुए: हरी सब्जियों की कीमत में भी आई तेजी