लापता युवक का कुएं में तैरता मिला शव: हाइवे के कुएं में मिला शव, गुमशुदगी के बाद पुलिस कर रही थी तलाश

 सारंगपुर।करीब दो सप्ताह से लापता 29 वर्षीय युवक कमल मालवीय का शव मंगलवार को नेशनल हाईवे के समीप एक कुएं में तैरता मिला। कुएं में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया, जहां उन्होंने शव की पहचान कमल मालवीय के रूप में की। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर से निकला था, फिर नहीं लौटा, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी –वार्ड नंबर 3 निवासी कमल मालवीय पिता दुर्गा प्रसाद मालवीय (29) करीब दो सप्ताह पहले घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने सारंगपुर थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी गुमशुदगी के बाद से युवक की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को नेशनल हाईवे के समीप हकीम खां-बाबू खां पटेल के कुएं में युवक का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
कुएं से शव निकलवाकर कराई शिनाख्त, पीएम के बाद सौंपा-पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुएं से शव बाहर निकलवाया। इसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराई गई। पहचान कमल मालवीय के रूप में होने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार युवक की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक किन परिस्थितियों में कुएं तक पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसे लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment